Advertisement

Search Result : "भ्रष्टाचार की महारानी"

डीडीसीए मामले में कीर्ति आजाद ने नहीं लिया जेटली का नाम

डीडीसीए मामले में कीर्ति आजाद ने नहीं लिया जेटली का नाम

डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने आज एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया, लेकिन वित्त मंत्री अरुण जेटली का एक बार भी नाम नहीं लिया। हालांकि पहले उन्होंने दावा किया था कि जेटली के अध्यक्ष रहते ही इस क्रिकेट संस्था में वित्तीय गड़बडि़यां हुईं।
क्या अभिव्यक्ति की आजादी सिर्फ झूठ बोलने के लिए है: जेटली

क्या अभिव्यक्ति की आजादी सिर्फ झूठ बोलने के लिए है: जेटली

डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसा लगता है कि वह झूठ और बदनामी में भरोसा करते हैं। जेटली ने केजरीवाल पर प्रहार करते हुए कहा कि वह उन्माद की हदें छूने वाली भाषा बोलते हैं।
क्या है डीडीसीए और जेटली के भ्रष्टाचार का मामला

क्या है डीडीसीए और जेटली के भ्रष्टाचार का मामला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सचिव राजेंद्र कुमार के ठिकानों और दफ्तरों पर छापे के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अचानक केंद्र सरकार के खिलाफ सक्रिय हो उठी है। आज वह केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ जितने भी आरोप लगा रही है, उस पर आउटलुक ने पहले ही कवर स्टोरी (1-15 जुलाई) ‘अब जेटली की बारी’ प्रकाशित किया था। ये सभी आरोप भाजपा के ही सांसद कीर्ति आजाद एक अरसे से लगाते आ रहे हैं। डीडीसीए के घपले और अरुण जेटली के कनेक्‍शन का सच क्या है, इस खबर से स्पष्ट हो जाएगा।
क्यों आए सीबीआई के निशाने पर केजरीवाल के सचिव

क्यों आए सीबीआई के निशाने पर केजरीवाल के सचिव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार सीबीआई के निशाने पर आने की लंबी कहानी है। राजेन्द्र कुमार की ईमानदार अधिकारियों के रूप में गिनती होती है लेकिन दूसरी ओर उन पर भ्रष्टाचार के कई आरोपों भी लगे हैं।
वीरभद्र को हटाने के लिए राष्ट्रपति से मिले भाजपा नेता

वीरभद्र को हटाने के लिए राष्ट्रपति से मिले भाजपा नेता

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पद से हटाने की मांग को लेकर बुधवार को भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की। राष्ट्रपति को दिए ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
कर्नाटक के लोकायुक्त का इस्तीफा

कर्नाटक के लोकायुक्त का इस्तीफा

कर्नाटक के लोकायुक्त वाई भास्कर राव ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा सोमवार को कर्नाटक लोकायुक्त के प्रभारी रजिस्ट्रार एन.एस. बालाकृष्‍ण ने राज्यपाल वजुभाई आर वाला को सौंपा। मंगलवार को राज्यपाल ने इस्तीफा मंजूर कर लिया।
सीवीसी, सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा हो लोकपाल के दायरे मेंः संसदीय समिति

सीवीसी, सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा हो लोकपाल के दायरे मेंः संसदीय समिति

भ्रष्टाचार रोधक विभिन्न सरकारी इकाइयों के कार्यों में परस्पर दोहराव को देखते हुए संसदीय समिति ने आज केंद्रीय सतर्कता आयोग और सीबीआई की भ्रष्टाचार रोधी शाखा को सीधे लोकपाल की कमान और नियंत्रण में लाए जाने की सिफारिश की। समिति ने इसके साथ ही लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों के चयन में लोकसभा में कोई मान्य नेता विपक्ष नहीं होने की सूरत में सदन में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता को चयन समिति में बतौर सदस्य शामिल करने का भी सुझाव दिया।
भ्रष्टाचार मामले में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री जिया को जमानत

भ्रष्टाचार मामले में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री जिया को जमानत

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के बाहर मुख्य विपक्षी दल बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया को करीब दो अरब डालर के भ्रष्टाचार के एक मामले में सोमवार को एक अदालत में समर्पण करने के बाद जमानत मिल गई।
तेजस्वी ने पदभार संभाला, भ्रष्टाचार को खत्म करने का किया वादा

तेजस्वी ने पदभार संभाला, भ्रष्टाचार को खत्म करने का किया वादा

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सोमवार को सड़क परिवहन विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि राज्य से भ्रष्टाचार को खत्म कर देंगे।
लालू को गले लगाया, उनके भ्रष्टाचार को नहींः केजरीवाल

लालू को गले लगाया, उनके भ्रष्टाचार को नहींः केजरीवाल

लालू प्रसाद यादव के साथ गले लगने वाली उनकी तस्वीर वायरल हो जाने के बाद आज अपने भ्रष्टाचार विरोधी साख का बचाने का प्रयास करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजद प्रमुख ने उन्हें खींचा और गले लगा लिया और इसका मतलब गठबंधन नहीं है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement