ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज अपने मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल करते हुए दस नये चेहरों को शामिल किया वहीं दो राज्य मंत्रियों की पदोन्नति करते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्राी नियुक्त किया।
एमसीडी चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली संगठन में भारी फेरबदल हो सकता है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विधायकों के साथ संगठन में बदलाव पर बातचीत की है। मंगलवार को दिल्ली के जिला प्रभारी और पदाधिकारियों के साथ केजरीवाल बैठक करेंगे।
ट्रंप प्रशासन ने चीन को मुद्रा में फेरबदल करने वाले देश के रूप में चिन्हित करने से आधिकारिक तौर पर इनकार कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए एक अन्य बड़ा यू-टर्न है क्योंकि अपने प्रचार अभियान के दौरान ट्रंप ने बार-बार संकल्प लिया था कि पदभार संभालने के बाद वह जल्दी ही इस दिशा में कदम उठाएंगे।
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुधवार को अपना पहला प्रशासनिक फेरबदल किया। सूबे के 20 बड़े आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश यादव के खास अधिकारियों को वेटिंग में डाल दिया गया है। 20 में से 9 अधिकारियों को को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। यह सभी अधिकारी पूर्ववर्ती मायावती और अखिलेश सरकार के खास बताये जा रहे हैं।
चुनावों में मतपत्रों के इस्तेमाल के लिए कानून में बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं है लेकिन चुनाव आयोग का मानना है कि चुनाव कराने के लिए ईवीएम ज्यादा विश्वसनीय और सुरक्षित तरीका है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के विभाग का बंटवारा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग अपने पास रखा है जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लोक निर्माण विभाग और दिनेश शर्मा को माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग दिया गया है।
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सोमवार को वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) व्यवस्था को लागू करने में सहायक चार विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी दे दी। मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद अब इन विधेयकों को संसद में पेश किया जायेगा।
यूपी में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में कुल 47 मंत्री रविवार को दोपहर शपथ लेंगे। दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। 25 कैबिनेट मंत्री, 13 राज्य मंत्री तथा 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार शपथ लेंगे।