Advertisement

Search Result : "मगर एक आवाज"

माता को ई-मेल फोगाट की आवाज में

माता को ई-मेल फोगाट की आवाज में

इन दिनों फिल्म गुड्डू रंगीला के गीत कल रात माता का मुझे ई-मेल आया है माता ने मुझे फेसबुक पर बुलाया है पर बवाल मच रहा है। हिंदू चरमपंथी इसे काली झंडियां दिखा रहे हैं। हरियाणा में तो इसके विरोध में प्रदर्शन भी हुए। इस गीत से जुड़े विवाद से इतर बात करें तो इसके गायक गजेंद्र फोगाट हरियाणा के पहले गायक हैं जिन्होंने इसके जरिये बॉलीवुड में कदम रखा है। गजेंद्र जितने सरल हैं उनका संघर्ष उतना ही कड़ा।
दक्षिण चीन सागर हमारा मगर हिंद महासागर तुम्हारा नहीं: चीन

दक्षिण चीन सागर हमारा मगर हिंद महासागर तुम्हारा नहीं: चीन

दक्षिण चीन सागर पर अपने सभी़ पड़ोसियों, वियतनाम, फिलिपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के दावों को खारिज करने, समुद्र के इस हिस्से को अपनी मिल्कियत बताने और इन देशों को यहां से दूर रहने की चेतावनी जारी करने वाले चीन ने कहा है कि हिंद महासागर भारत का आंगन नहीं है। इसे भारत का बैकयार्ड समझने की धारणा परेशानी का सबब बन सकती है।
आधी आबादी की आवाज

आधी आबादी की आवाज

महिलाओं को आवाज उनके विचारों से मिलती है, उनके विचार उनकी भावनाओं से उपजते हैं और भावनाएं जब उफान पर होती है तब एक स्त्री कविता रचती है। दलितों और महिलाओं के संघर्ष को आवाज देने और उनके अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था रमणिका फाउंडेशन और दलित लेखक संघ कविता और कहानी पाठ के कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।
कहानी - नदी

कहानी - नदी

हृषीकेष सुलभ साहित्य जगत के बहुत प्रतिष्ठित लेखक हैं। ग्रामीण अंचलों की पृष्ठभूमि के अलावा शहरी जीवन की चमक-दमक पर भी उनकी लेखनी उतनी ही सुगमता से चलती है। कहानी संग्रह ‘वसंत के हत्यारे’ के लिए उन्हें 16वां इंदु शर्मा अंतरराष्ट्रीय कथा सम्मान मिला। कहानियों के लिए ही बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान, रंगमंच और नाटक लेखन के लिए अनिल कुमार मुखर्जी शिखर सम्मान, रामवृक्ष बेनीपुरी सम्मान, पाटलिपुत्र पुरस्कार, सिद्धार्थ कुमार स्मृति सम्मान आदि मिल चुके हैं।
पाक में एक आवाज और खामोश

पाक में एक आवाज और खामोश

पाकिस्तान की जानी-मानी मानवाधिकार कार्यकर्ता सबीन महमूद की कराची में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। सबीन पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया जब वे बलूचिस्तान में अपहरण और कथित उत्पीड़न पर आयोजित एक सेमिनार का संचालन करके अपनी मां के साथ घर लौट रहीं थीं।
आवाज न उठाता तो नकली पत्रकार बनताःदेवांश मेहता

आवाज न उठाता तो नकली पत्रकार बनताःदेवांश मेहता

इन दिनों सेंट स्‍टीफन कॉलेज के छात्र देवांश मेहता सुर्खियों में हैं। दर्शनशास्त्र, तृतीय वर्ष के इस छात्र ने अपनी साख, सम्मान और अपने पर लगे आरोपों को पूरे कॉलेज के सामने खारिज करने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्याय मिल भी गया। देवांश अपनी जीत से काफी खुश है। उनका कहना है कि कोई कितना ही ताकतवर और ऊंची कुर्सी पर क्यों न बैठा हो, जुल्म के खिलाफ हर हाल में आवाज उठानी चाहिए। अपनी जीत के मौके पर देवांश ने आउटलुक से खास बातचीत कीः
झेलम में पानी घटा मगर खतरा बरकरार

झेलम में पानी घटा मगर खतरा बरकरार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुधवार को कहा कि झेलम नदी में जलस्तर अब घट रहा है। इससे पहले संगम और राम मुंशी बाग इलाके में इस नदी का जलस्तर बाढ़ के स्तर को छू गया था। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, संगम और राम मुंशी बाग इलाके में पानी का स्तर बाढ़ के स्तर को छूने के बाद से झेलम नदी में जल स्तर निरंतर कम हो रहा है।
कहां है आप का आंतरिक लोकतंत्र?

कहां है आप का आंतरिक लोकतंत्र?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नई तरह की जन आकांक्षाएं पैदा की थीं। लेकिन सरकार बनने के कुछ ही वक्त बाद पार्टी के भीतर का वैचारिक संघर्ष बाहर आ गया है। अरविंद केजरीवाल और समर्थकों के निशाने पर पार्टी नेता योगेन्द्र यादव और प्रशांत भूषण हैं। इन दोनों नेताओं ने पार्टी के भीतर लोकतांत्रिकरण की बहस उठाई थी। साथ ही पार्टी में व्यक्ति के बजाय सामूहिक निर्णय पर जोर दिया था। अब पार्टी के भीतर नैतिक सवालों को भीड़ के तर्क के आधार पर हल करने की कोशिश की जा रही है।
आफ्सपा के खिलाफ संसद में उठी आवाज

आफ्सपा के खिलाफ संसद में उठी आवाज

लोकसभा में गैर कानूनी गतिविधियां निरोधक कानून और सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम के कथित दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए उन्हें रद्द करने की मांग की गई।
Advertisement
Advertisement
Advertisement