अभिनेता विंदू दारा सिंह ने कहा कि अभिनेता अक्षय कुमार उनके दिवंगत पिता पहलवान-अभिनेता दारा सिंह की जिंदगी पर बनने वाली फिल्म में काम करने को लेकर उहापोह की स्थिति में हैं।
दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज कहा कि पार्टी नजीब जंग के इस्तीफा देने के निजी फैसले का सम्मान करती है लेकिन जो कोई भी उपराज्यपाल बनेगा उसके साथ आप सरकार का टकराव जारी रहेगा क्योंकि दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी संवैधानिक औचित्य का अनुसरण नहीं करती है।
फिल्म जगत में अपने करीब दो दशक के करियर में मनोज बाजपेयी ने कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं लेकिन अभिनेता का मानना कि ये आपको और काम दिलाने के वादे के साथ नहीं आते लेकिन असली प्रतिभा को पहचान जरूर देते हैं।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि मोदी के नोटबंदी के फैसले का हाल वही होगा जो कांग्रेस के नसबंदी के फैसले का हुआ था।
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने रविवार को अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ अस्पताल में अपना जन्मदिन मनाया। बीमार होने के बाद उन्हें कुछ दिन पहले यहां भर्ती कराया गया था।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने केंद्र सरकार के 500 और 1000 रूपये के पूराने नोटों पर रोक से जनता को हो रही कठिनाई को लेकर इसके खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करते हुए सड़कों पर उतरने की घोषणा की है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमीन खरीदने के मामलेे में भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। नीतीश ने कहा कि जमीन खरीद का मामला हमने जोर शोर से उठाया है। जब राज्य सरकार के पास यह मामला आयेगा तो संबंधित विभाग अपना काम करेंंगे।
नोटबंदी पर अपने रूख को लेकर हो रही बातों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया और कहा कि वह पार्टी से उपर उठकर भ्रष्टाचार पर किसी भी प्रहार का समर्थन करेंगे। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में देखे जा रहे कुमार ने कहा कि गैर भाजपा दलों को साथ लाने की दिशा में कोई गंभीर प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत के लिए राष्ट्रीय पर एक महागठबंधन जरूरी है लेकिन अभी एेसी कोई स्थिति बनती नहीं दिख रही है।
नोटबंदी पर अपने रुख को लेकर हो रही बातों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर मोदी सरकार के इस फैसले का समर्थन किया और कहा कि वह पार्टी से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार पर किसी भी प्रहार का समर्थन करेंगे।