साल 1992 में रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'बेखुदी' से फिल्मों की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस काजोल ने बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर काजोल ने सभी को धन्यावाद भी दिया।
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील के गुर्गे जुनैद चौधरी को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है। शकील ने उसे पाकिस्तान में जन्मे कनाडियन लेखक तारिक फतेह को उनकी विवादस्पद टिप्पणी को लेकर मारने की सुपारी दी थी।
मशहूर शायर मुनव्वर राना को सीने में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है। आप नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी ट्वीट करके इस खबर की जानकारी दी।
नवें दशक से मराठा सरदार के नाम से चर्चित एवं वरिष्ठ राजनीतिक शरद पवार के जीवन पर आधारित उनकी जीवनी ‘स्वयंसिद्धः शरद पवार का जीवन और समय’ का लोकार्पण वरिष्ठ हिन्दी कवि केदारनाथ सिंह एवं पूर्व योजना आयोग सदस्य डॉ. सैयदा हमीद द्वारा कल शाम दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में किया गया, जिसमें एनसीपी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता देवी प्रसाद त्रिपाठी (जीवनी लेखक), पवार की पुत्री सुप्रिया सुले, साहित्यकार अशोक वाजपेयी, हर्षवर्धन नेवटिया, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, जया बच्चन, राजीव शुक्ला समेत प्रकाशन परिवार प्रमुख शिरकत रही|
अखिल भारतीय संताली लेखक सम्मिलन में नित्यानंद हेंब्रम की अध्यक्षता वाले ‘संताल समाज की विविध चुनौतियाँ’ विषयक सत्र में सखलू मुर्मु ने बताया कि संताली समाज की एकता की सूत्र बनी ओलचिकी लिपि का निर्माण पं.रघुनाथ मुर्मु ने किया।
भारतीय मूल के दो अमेरिकी लेखकों का चयन 30,000 पाउंड ईनामी राशि वाले वेलकम बुक प्राइज के लिए किया गया है। यह पुरस्कार स्वास्थ्य और चिकित्सा से संबंधित विषयों पर फिक्शन और नॉन फिक्शन कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है।
लंबे समय से बीमार चल रहे प्रसिद्ध भारतीय लेखक और नाटककार तारक मेहता का आज अहमदाबाद में निधन हो गया। उनकी उम्र 87 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी समेत देश के अन्य नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धाजंलि दी है।
कल नई दिल्ली में शुरू हुए साहित्य अकादेमी के सप्ताहकालीन साहित्योत्सव 2017 में आज शाम कमानी सभागार में हिंदी सहित देश की 24 भाषाओं से सम्मानार्थ चुने गए 24 लेखकों को साहित्य अकादेमी पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया जा रहा है। उत्सव का आरंभ संस्कृत विद्वान एवं साहित्य अकादेमी के महत्तर सदस्य प्रो सत्यव्रत शास्त्री ने अकादेमी की वार्षिक प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए किया। उन्होंने साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार 2016 की घोषणा भी की।
वर्दी वाला गुंडा उपन्यास को लेकर चर्चित हुए उपन्यासकार वेद प्रकाश शर्मा का मेरठ में 62 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने इंटरनेशनल खिलाड़ी, सबसे बड़ा खिलाड़ी समेत कई फिल्मों की पटकथा भी लिखी थी।