एक साथ दो बच्चों का जन्म एक आम बात है। वहीं, एक साथ तीन बच्चों का जन्म होना भी अब एक आम बात हो गई है, लेकिन एक साथ चार बच्चों का जन्म होना किसी अनोखी घटना से कम नहीं है।
कई दिनों से साम्प्रदायिक हिन्सा की चपेट में आये पश्चिम बंगाल के दौरे पर गई बीजेपी की टीम को पश्चिम बंगाल पुलिस ने हिंसा प्रभावित इलाके तक नहीं जाने दिया। पुलिस ने बीजेपी टीम के शामिल मिनाक्षी लेखी,ओम माथुर और सत्यपाल सिंह को एयरपोर्ट पर ही डिटेन कर लिया। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के बशीरहाट में कई दिनों से हिंसा हो रही है।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के ग्राम लदूना में एक महिला ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की गाड़ी के सामने आत्महत्या करने की गुहार लगा सरकार और प्रशासन को हैरत में डाल दिया.
यूपी में भाजपा नेताओं की दबंगई पुलिस अफसरों पर भारी पड़ रही है। लगातार पुलिस के साथ बदसलूकी के मामले सामने आए हैं। भाजपा नेताओं को उनकी सही जगह दिखाने वाली महिला पुलिस अफसर का बुलंदशहर से बहराइच तबादला कर दिया गया है। इस लेडी सिंघम का नाम श्रेष्ठा ठाकुर है।
हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिस पर यकीन कर पाना शायद ही मुमकिन हो। जंगल का राजा शेर जिसके नाम से ही डर लगने लगता है, उसके पास जाना तो मौत के मुंह में जाने के बराबर है। शेर से ही जुड़ी एक ऐसी घटना है जिसने रोंगटे खड़े कर दिए हैं।
उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदनों के 790 सांसद हिस्सा लेंगे। इसमें निर्वाचित व नॉमिनेटेड सदस्य शामिल हैं। हालाकि राज्यसभा की अभी दस सीटें खाली हैं लेकिन इनके चुनाव की घोषणा राष्ट्रपति चुनाव के बाद की जाएगी।
एक ओर जहां पीएम मोदी देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ा रहे हैं, वहीं इस अभियान को लेकर एक भाजपा सांसद का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है।