Advertisement

Search Result : "महिला हिंसा"

कश्मीर: घाटी के कुछ हिस्सों में अब भी जारी है कर्फ्यू

कश्मीर: घाटी के कुछ हिस्सों में अब भी जारी है कर्फ्यू

कश्मीर घाटी में हिंसा की वजह से पिछले कई दिनों से जारी कर्फ्यू शनिवार को हटा लिया गया। हालांकि श्रीनगर, अनंतनाग और पाम्पोर के कुछ हिस्सों में अभी भी कर्फ्यू जारी है। अलगाववादी समर्थित हड़ताल के कारण घाटी में जनजीवन अब भी अस्त-व्यस्त है।
अमेरिका में हिलेरी ने रचा इतिहास, राष्‍ट्रपति पद की पहली महिला उम्मीदवार बनीं

अमेरिका में हिलेरी ने रचा इतिहास, राष्‍ट्रपति पद की पहली महिला उम्मीदवार बनीं

हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति पद के चुनाव में किसी बड़े दल की उम्मीदवारी जीतने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने यहां आयोजित कन्वेंशन में डेमोक्रेट सदस्यों का समर्थन हासिल कर पार्टी की उम्मीदवारी हासिल कर ली और अब नवंबर में होने वाले चुनाव में उनका मुकाबला रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप से होगा।
जापान में  मानसिक  रूप से अक्षम लोगों पर चाकू से हमला,19 लोगों की मौत

जापान में मानसिक रूप से अक्षम लोगों पर चाकू से हमला,19 लोगों की मौत

जापान में मानसिक रूप से अक्षम लोगों के एक देखभाल केंद्र पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि तोक्यो से 50 किलोमीटर दूर सागामिहारा शहर में हुए इस हमले में 25 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से 20 की हालत गंभीर है। 26 वर्षीय हमलावर बाद में पुलिस थाने पहुंचा और उसने अधिकारियों के सामने स्वीकार किया, मैंने यह किया है। उसने बताया कि वह केंद्र का एक पूर्व कर्मचारी था।
ऐतिहासिक फैसला: 24 हफ्ते की गर्भवती महिला को कोर्ट ने दी गर्भपात की इजाजत

ऐतिहासिक फैसला: 24 हफ्ते की गर्भवती महिला को कोर्ट ने दी गर्भपात की इजाजत

एक ऐतिहासिक फैसले में उच्चतम न्यायालय ने 24 हफ्ते की एक गर्भवती महिला को गर्भपात कराने की इजाजत दी। महिला बलात्कार पीड़िता है और असामान्य भ्रूण के कारण उसने अदालत से गर्भपात कराने की इजाजत मांगी थी।
महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

एक महिला की हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया है। अमानतुल्ला आम आदमी पार्टी के दसवें विधायक हैं जिन्हें किसी आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
आत्महत्या करने वाली आप कार्यकर्ता के बच्चों के लिए सुरक्षा मांगी

आत्महत्या करने वाली आप कार्यकर्ता के बच्चों के लिए सुरक्षा मांगी

आम आदमी पार्टी पर अपनी एक कार्यकर्ता को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने महिला के परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।
काबुल में अगवा की गई भारतीय महिला रिहा कराई गई : स्वराज

काबुल में अगवा की गई भारतीय महिला रिहा कराई गई : स्वराज

एक अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) में काम करने वाली और संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा पिछले महीने काबुल में अगवा कर ली गई एक भारतीय महिला को मुक्त करा लिया गया है।
आउटलुक विशेष - महिला पहलवानों के साथ रियो जायेगी महिला फिजियो

आउटलुक विशेष - महिला पहलवानों के साथ रियो जायेगी महिला फिजियो

रियो ओलंपिक में भाग लेने जा रही महिला पहलवानों के लिए अच्छी खबर है। अब उनके साथ महिला फिजियो भी जायेगी। खेल मंत्रालय ने फैसला किया है कि पहलवानों के दल के साथ एक महिला फिजियो भी जायेगी। इस बार ओलंपिक में आठ पहलवानों का दल भाग लेगा। पांच पुरुष और तीन महिलाएं। पहले यह तय किया गया था कि टीम के साथ सिर्फ एक फिजियो (पुरुष) जायेगा। पर, महिला पहलवानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया है कि अब टीम के साथ एक महिला फिजियो भी जायेगी।
महिला के साथ दुर्व्यवहार मामले में सोमनाथ भारती के खिलाफ प्राथमिकी

महिला के साथ दुर्व्यवहार मामले में सोमनाथ भारती के खिलाफ प्राथमिकी

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए तीन लोगों को उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
कश्मीर घाटी: दूसरे दिन रही शांति, छठे दिन भी नहीं छपे अखबार

कश्मीर घाटी: दूसरे दिन रही शांति, छठे दिन भी नहीं छपे अखबार

कश्मीर घाटी में जारी कर्फ्यू के बीच बुधवार को असहज शांति रही, लेकिन घायलों में से और एक व्यक्ति की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई। लगातार छठे दिन बुधवार को भी घाटी में कोई अखबार नहीं आया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement