उद्योग जगत ने भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार जाकर आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के कदम का पूरा समर्थन करते हुए आज कहा कि यह कड़ी कार्रवाई का समय है।
बॉलीवुड की कई फिल्मों को लेकर सेंसर बोर्ड से विवाद होने के बीच फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा है कि निर्माता ऐसे दौर में पहुंच गए हैं जहां वे किसी समस्या से बचने के लिए विषयवस्तु की प्री सेंसरशिप कर रहे हैं।
पर्यटन में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) देशों के बीच सहभागिता बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में दो दिवसीय पर्यटन समिट आज से शुरू हुआ। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि ब्रिक्स देशों की सहभागिता से देश में पर्यटन और बढ़ेगा।
संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने विदेशी मेहमानों (पर्यटकों) के लिए भारतीय परंपरा और संस्कृति के मद्देनजर स्कर्ट जैसी वेशभूषा नहीं पहनने और छोटे शहरों में अकेले नहीं घूमने की सलाह पर कुछ स्पष्टीकरण दिए हैं। लेकिन सफाई में भी भारत के धर्मस्थलों से जुड़ी भावनाओं पर जोर दिया है।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने भारत आने वाली विदेशी महिला पर्यटकों को ख़ुद की सुरक्षा के लिए छोटे कपड़े और स्कर्ट नहीं पहनने की सलाह दी है। उन्होंने इन महिलाओं को रात में अकेले बाहर नहीं निकलने की सलाह भी दी है।
ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री खजुराहो में दो दिवसीय पर्यटन सम्मेलन के लिए एक सितंबर से जुटेंगे। इसमें भारत समेत ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन मंत्रियों सहित प्रतिनिधि मंडल हिस्सा लेगा।
नेपाल में एक बस के नदी में गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई। बस रौतहट जिले के मुख्यालय गौर से पोखरा जा रही थी। विन्ध्यवासिनी ट्रैवेल्स की बस चितवन जिला के चंडीभंज्यांङ नामक स्थान पर त्रिशुली नदी में एक सौ फीट नीचे गिर गयी। जिसमें सवार 45 यात्रियों में से 30 यात्रियों की मृत्यु हो गयी। एक दर्जन यात्री घायल हैं।
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज विश्व रक्षाबंधन दिवस मनाया गया जिसमें आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार और भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी और विभिन्न धर्मों से जुड़े धर्मगुरू और विद्वान भी शामिल हुए।
सावन की घटाओं एवं रिमझिम फुहारों के बीच शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इंडिया गेट पर सात दिवसीय भारत पर्व का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन एवं कला राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉं. महेश शर्मा एवं सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, केंद्रीय पर्यटन सचिव विनोद जुत्शी भी उपस्थित थे।
गौरक्षकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद समूचे देश में पक्ष और विपक्ष इस पर अपनी राय रख रहे हैं। मध्य प्रदेश गौ संवर्धन और पशु पालन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी ने बयान दिया है कि अब गाय के कारण तीसरा विश्वयुद्ध होगा। उन्होंने पीएम के बयान का भी समर्थन किया है।