राजनीतिक दुश्मनी छोड़ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिला ही लिया। इससे पहले बिहार में राजनीतिक समीकरण के चलते नीतीश मोदी से मिलना नहीं चाहते थे। 34 महीनों बाद मोदी और नीतीश की मुलाकात में बिहार के विकास को लेकर चर्चाएं हुई।
व्हाइट हाउस को साइनाइड युक्त एक लिफाफा मिला है जिस पर उसी व्यक्ति का पता है जिसने पहले अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास पर मल-मूत्र से भरा एक पैकेट भेजा था।
दुनिया भर में बॉडी बिल्डर्स के मसीहा और टर्मिनेटर फिल्म के अभिनेता ऑर्नल्ड श्वार्जनेगर को इंटरनेशनल लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड उन्हें जर्मनी के हैमबर्ग में आयोजित गोल्डन कैमरा पुरस्कार समारोह में दिया गया। श्वार्जनेगर को ‘ट्विन्स’ में उनके सह कलाकार डैनी डेविटो ने इस पुरस्कार से नवाजा। दोनों एक साथ 1988 में बेहद सफल कॉमेडी फिल्म ‘ट्विन्स’ के रिलीज होने के 27 साल बाद दिखे। फिल्म में दोनों ने जुड़वां भाईयों की भूमिका निभाई थी।
रेल मंत्री से उम्मीद लगाए बैठे लोगों को उस समय झटका लगा जब यह पता चला कि कोई नई ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। लेकिन खुशी इस बात की है कि यात्री किराया नहीं बढ़ाया गया। स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए रेल मंत्री ने साफ सफाई के लिए नया विभाग बनाने की बात कही।
87 वें ऑस्कर पुरस्कारों का इंतजार खत्म हो गया। अच्छी, सबसे अच्छी और श्रेष्ठ फिल्मों के बीच की खूबियां पता चल गईं। इस बार किसी एक फिल्म की धूम नहीं रही और भारत के हाथ फिर निराशा हाथ लगी। विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में भारत की फिल्म कोई जगह नहीं बना पाई। भारत ने इस बार लायर्स डाइस फिल्म इस श्रेणी के लिए भेजी थी
दुनिया के मशहूर फिल्मकार और फ्रांसीसी न्यू वेव सिनेमा के संस्थापक सदस्य ज्यां लुक गोदार को 2015 के स्विस फिल्म ऑनररी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह समारोह 13 मार्च को जिनीवा में होगा।
पश्चिम बंगाल में एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत ने भारतीय जनता पार्टी के मंसूबे पर पानी फेर जिसमें पार्टी का दावा था कि उसका जनाधार बढ़ रहा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक पार्टियां साम, दाम, दंड भेद के तहत हर दांव आजमा लेना चाह रही हैं। इसी कड़ी में आज डेरा सच्चा सौदा के विवादित प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की घोषणा की है।