ऑनलाइन बैंकिग,एटीएम या क्रेडिट कार्ड फ्रॉड के शिकार होने पर अब बैंक आपका पैसा वापस करेगा। ग्राहकों के हितों की रक्षा करते हुए आरबीआई ने नियमों में बदलाव किया है।
सेना ने लगातार दूसरे साल देश में बनीं असॉल्ट राइफलों को नकार दिया है। हथियारों और रक्षा उपकरणों के लिए आयात पर निर्भरता घटाने और 'मेक इन इंडिया' के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।
बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन एक बार फिर से महाराष्ट्र पुलिस की एक अवेयरनेस कैंपेन का हिस्सा बन गए हैं। लेकिन इस बार अजय महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर लोगों को बैंक फ्रॉड के प्रति जागरुक करने का प्रयास करेंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लुक ओवर के मामले में अब अकेले होते जा रहे हैं। पिछले एक दो साल से विराट कोहली के दाढ़ी बढ़ाने के बाद टीम इंडिया के करीब सात आठ खिलाड़ियों ने दाढ़ी रख ली थी। दाढ़ी के इस लुक ओवर में अब अलगाव आ गया है।
उत्तर प्रदेश में सत्ता सम्हालने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक-एक कर नए बदलाव करते जा रहे हैं। इसके लिए सपा शासनकाल में शुरू हुई कई योजनाओं को भी बंद किया जा रहा है। अब अखिलेश यादव द्वारा लांच किया स्मार्टफोन स्कीम भी रद्द कर दिया गया।
यह अपने आप में एक अलग तरह की शादी थी। पूर्वी सिंहभूम जिले के बदिया में दूल्हे के घर में एक शौचालय के निर्माण के कुछ घंटों के भीतर एक मंदिर में उसकी कैशलेस शादी संपन्न हुई। शादी से पहले पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में इतिहास गांव की निवासी दुल्हन सुनीता और दूल्हे सुभाष नायक के परिवार के सदस्यों ने एक साथ मिल कर नायक के गांव बदिया में स्थित उनके घर में एक शौचालय के निर्माण कार्य में भागीदारी की।
नोटबंदी के सरकार के फैसले के बीच भी निर्माण क्षेत्र की कंपनियां मेक इन इंडिया की पहल करते हुए एक मंच पर जुटने जा रही हैं। इसके लिए मुंबई में एक दिसंबर से आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में सभी कंपनियां अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के 36वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला नए भारत का एक विशाल आयोजन है, जो बहुत तेजी से आकार ले रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 4 नवंबर से पूर्वोत्तर उत्सव का आयोजन होगा। हर साल आयोजित होने वाला यह उत्सव इस बार भी भव्य होगा और इस दौरान दिल्ली के कॉलेजों एवं बैंडों के बीच रॉक संगीत की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।