मोम की मूर्तियों के लिए दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित करने वाला मैडम तुसाद का संग्रहालय अब भारत में भी होगा। यह संग्रहालय देश की राजधानी नई दिल्ली के हृदय स्थल कनॉट प्लेस में खुलेगा और इससे पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।
अयोध्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रस्तावित म्यूजियम पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव आ गए हैं अब तो भाजपा को राम और अयोध्या याद आएंगे ही।
सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि यदि मैडम (इंदिरा) गांधी जीवित होतीं तो मैं कांग्रेस में चला गया होता। उन्होंने कहा कि वह मुुझे बहुत मानती थीं और मैं भी उनके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित था। जब भी उनसे मिलता था, सम्मोहित हो जाता था।