Advertisement

Search Result : "मोहम्मद अखलाक"

बिसाहड़ा छोड़ एयरफोर्स कॉलोनी गया अखलाक का परिवार

बिसाहड़ा छोड़ एयरफोर्स कॉलोनी गया अखलाक का परिवार

नेताओं की आवाजाही और इलाके में व्याप्त तनाव के बीच दादरी के बिसाहड़ा में गोमांस की अफवाह पर मारे गए अखलाक के परिवार ने अपना गांव छोड़ दिया है। परिवार अब दिल्‍ली में एयरफोर्स की एक रिहायशी कॉलोनी में रहेगा।
बिसाहड़ा के पास गांव में मीट के टुकड़े, इलाके में तनाव

बिसाहड़ा के पास गांव में मीट के टुकड़े, इलाके में तनाव

दिल्‍ली के करीब दादरी के एक गांव में मीट के टुकड़े मिलने से तनाव फैल गया। प्रशासन ने ऐतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी इलाके के बिसाहड़ा गांव में उग्र भीड़ ने गोमांस खाने के संदेह पर अखलाक नामक व्‍यक्ति को पीट-पीट कर मार दिया था।
नोएडा जाने से बचे अखिलेश? पीड़‍ितों से लखनऊ में मिले

नोएडा जाने से बचे अखिलेश? पीड़‍ितों से लखनऊ में मिले

गौमांस की अफवाह पर पीट-पीटकर मारे गए मोहम्‍मद अखलाक के परिजनों से मिलने के लिए नेताओं का तांता लगा हुआ है। असदुद्दीन ओवैसी, महेश शर्मा, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के बाद अब उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव को अखलाक के परिजनों से मिलने की सुध आई है। लेकिन दादरी जाकर पीड़‍ितों से मिलने के बजाय अखिलेश यादव ने उन्‍हें लखनऊ बुलवा लिया।
बीफ मर्डर: दादरी में संगीत सोम का विवादित बयान

बीफ मर्डर: दादरी में संगीत सोम का विवादित बयान

एक तरफ गृह मंत्री राजनाथ सिंह दादरी कांड को राजनीतिक रंग न देने पर जोर दे रहे हैं जबकि दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के विधायक और मुजफ्फरनंगर दंगों में आरोपी रहे ठाकुर संगीत सोम ने दादरी पहुंचकर माहौल गरमा दिया। संगीत सोम ने एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए कहा है कि गौहत्‍या करने वालों को यूपी सरकार हवाई जहाज से लखनऊ बुला रही है।
अखलाक के परिवार को वायुसेना क्षेत्र में बसाने पर विचार

अखलाक के परिवार को वायुसेना क्षेत्र में बसाने पर विचार

दादरी में वायुसेना कर्मी के पिता अखलाक की हत्या पर वायुसेना प्रमुख ने गहरा दुख जताया और परिवार को देश के किसी वायुसेना क्षेत्र में बसाने की बात कही।
राहुल भी पहुंचे दादरी, अखलाक के परिजनों से मिले

राहुल भी पहुंचे दादरी, अखलाक के परिजनों से मिले

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को दादरी पहुंचकर अखलाक के परिजनों से मिले और संवेदना प्रकट की। शनिवार की सुबह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दादरी गए लेकिन उन्हें गांव वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं राहुल गांधी के पहुंचने के समय कोई ज्यादा विरोध नहीं हुआ।
महेश शर्मा की नजर में अखलाक की हत्‍या 'हादसा', केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

महेश शर्मा की नजर में अखलाक की हत्‍या 'हादसा', केंद्र ने मांगी रिपोर्ट

गौहत्‍या और गौमांस रखने की अफवाह पर उत्‍तर प्रदेश में दादरी में 50 वर्षीय अखलाक की पीट-पीटकर निर्मम हत्‍या को देश के संस्‍कृति मंत्री महेश शर्मा ने दुर्घटना करार दिया है। शर्मा ने कहा, उन्‍हें लगता है यह घटना किसी गलतफहमी की वजह से हुई और इसे सांप्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून को निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए।
‘आप शाकाहारी इतने उग्र कि हत्या ही कर डाली?’

‘आप शाकाहारी इतने उग्र कि हत्या ही कर डाली?’

दिल्ली से सटे दादरी (उत्तर प्रदेश) में गोमांस खाने के संदेह में अखलाक अहमद नामक व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला गया। जबकि उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। यह घटना दादरी के बिसराड़ा गांव की है, जहां अफवाह फैली कि गांव में अखलाक का परिवार गोमांस खाता है।
न्यूजीलैंड के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित

न्यूजीलैंड के लिए भारतीय हॉकी टीम घोषित

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय हॉकी टीम का एलान कर दिया गया है। अनुभवी मिडफील्डर दानिश मुज्तबा को इसमें जगह नहीं मिली है जबकि धर्मवीर सिंह, मनप्रीत सिंह और निक्किन थिमैया की भी इस टेस्ट दौरे के लिए वापसी हुई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement