यमन के दक्षिणी इलाके में अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादियों ने एक स्थानीय सरकारी परिसर में आत्मघाती हमले के अलावा गोलीबारी की जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। यमन की सरकारी मीडिया ने इस खबर की पुष्टि की।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि यमन में आतंकियों के कब्जे में मौजूद केरल के फादर टाॅम उझान्नालिल की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए भारत कोई कसर नहीं छोड़ेगा। करीब नौ महीना पहले युद्धग्रस्त यमन में आतंकी समूहों ने फादर टाॅम का अपहरण कर लिया था।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, शनिवार को यमन में हुए हवाई हमले में 140 लोग मारे गए हैं और 525 लोग घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग एक अंत्येष्टि कार्यक्रम के लिए जमा हुए थे। हमला सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गुट ने किया था।
यमन की राजधानी अदन में एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर आत्मघाती हमले में 60 लोगों की मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।
यमन की राजधानी सना में पुलिस केंद्र पर हवाई हमले में 26 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि राजधानी सना में पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली इमारत पर यह हमला सऊदी नीत गठबंधन ने किया।