इस साल के अंत में होने जा रहे गुजरात विधानसभा के चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में नामांकन हासिल करने के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल केके पॉल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ नौ और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे। रावत राज्य के आठवें मुख्यमंत्री बने हैं।
गोरखपुर के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को आज लखनऊ में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। वह रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्य के मुख्यमंत्री को लेकर आज सुबह से ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मनोज सिन्हा, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सहित कई नामों पर चर्चा रही, लेकिन सहमति योगी के नाम पर बनी। सूत्रों के अनुसार राज्य में दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जा सकते हैं।
योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही कौन होगा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री वाक्य का रोमांच खत्म हो गया। घोर हिंदुत्ववादी छवि वाले आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जताने की कोशिश की है कि अब देश में जातीय गणित के दिन लद गए हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने आज उन संभावनाओं को खारिज कर दिया कि उन्हें केंद्रीय मंत्री नियुक्त किया जा सकता है और कहा कि वह राज्य में ही रहेंगे। फड़नवीस मुंबई में एक पत्रिका के कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक कल राजधानी में होगी। बैठक में पार्टी विधायक दल का नेता चुने जाने की उम्मीद है और 19 मार्च को मुख्यमंत्री सहित नए मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि वह उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं है। हालांकि सिन्हा को राज्य में मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।
भाजपा संसदीय दल की बैठक में आज पार्टी के शीर्ष नेताओं ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति का खाका खींचा। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं से युवाओं को जोड़ने और उनके बीच पैठ बनाने को कहा।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नौ विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली है। लगातार चर्चा में बने रहे पूर्व भाजपाई नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट में नंबर तीन मंत्री के रूप में शपथ ली है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में हराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के सहारे गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा कि इससे आप के 20 से 25 प्रतिशत वोट अकाली-भाजपा गठबंधन के खाते में गए। पंजाब में हार के बाद केजरीवाल ने आज पहली बार पत्रकारों से बात की।