Advertisement

Search Result : "युवा मुख्यमंत्री"

चौटाला आरएमएल अस्पताल से एम्स में स्थानांतरित

चौटाला आरएमएल अस्पताल से एम्स में स्थानांतरित

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को आज एम्स में स्थानांतरित किया गया। दो दिन पहले आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराए गए चौटाला को एक जांच के बाद एम्स में भर्ती कराया गया। चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में दस साल की सजा काट रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि सेंट्रल जेल डिस्पेंसरी से उन्हें आरएमएल अस्पताल रेफर किया गया था।
दिल्ली पुस्तक मेले के 22वें संस्करण की हुई शुरआत

दिल्ली पुस्तक मेले के 22वें संस्करण की हुई शुरआत

युवा पीढ़ी में पढ़ने की आदत विकसित करने के लक्ष्य के साथ शनिवार को 22वें दिल्ली पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। दिल्ली के प्रगति मैदान में केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने दिल्ली पुस्तक मेला के 22वें संस्करण का उद्घाटन किया।
शाह ने दिया संगठनात्मक टिप्स मोदी देंगे गुड गर्वनेंस पर ज्ञान

शाह ने दिया संगठनात्मक टिप्स मोदी देंगे गुड गर्वनेंस पर ज्ञान

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पार्टीशासित राज्यों के मुख्यमं‌त्रियों और अन्य पदाधिकारियों को जहां संगठनात्मक टिप्स दिया वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुड गर्वनेंस पर ज्ञान देंगे।
जो भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें गाय को माता मानना चाहिए: रघुबर दास

जो भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें गाय को माता मानना चाहिए: रघुबर दास

देश में पिछले कुछ दिनों से गाय को लेकर जारी विवाद में अब झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी कूद पड़े हैं। कोलकाता में गाय के संबंध में बयान देते हुए दास ने कहा कि जो लोग भारत को अपना देश मानते हैं, उन्हें गाय को मां के रूप में मानना चाहिए।
कश्मीर के हालात पर राष्ट्रपति से मिले विपक्षी नेता, दिया राजनीतिक समाधान पर जोर

कश्मीर के हालात पर राष्ट्रपति से मिले विपक्षी नेता, दिया राजनीतिक समाधान पर जोर

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं ने शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि वह केंद्र सरकार से कश्मीर के वर्तमान संकट का प्रशासनिक की जगह राजनीतिक समाधान ढूंढ़ने को कहें।
उत्तर प्रदेश के सीएम और मंत्रियों का वेतन बढ़ा

उत्तर प्रदेश के सीएम और मंत्रियों का वेतन बढ़ा

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के वेतन में वृद्धि का निर्णय किया है। निर्णय के अनुसार अब मंत्रियों का वेतन 12 हजार से बढ़कर 40 हजार रुपये हो जायेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री को विधायक के वेतन के एक लाख एक हजार आठ रुपये अलग से मिलेंगे। वेतन में यह परिवर्तन 1981 के बाद किया गया है। देश में सर्वाधिक वेतन पंजाब के मुख्यमंत्री को मिलता है, उसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री। तीसरा स्थान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का है।
शिवपाल के बहाने बेटे की सरकार पर बरसे मुलायम

शिवपाल के बहाने बेटे की सरकार पर बरसे मुलायम

एक दिन पहले ही शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर सपाइयों ने उत्तर प्रदेश में जमीन कब्जाना बंद नहीं किया तो वह इस्तीफा दे देंगे और इसके बाद उनके भाई और सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर एक बार फिर निशाना साध दिया।
केजरीवाल के बिगड़े बोल, कहा सरकार के उच्च स्तर पर हैं गुंडे

केजरीवाल के बिगड़े बोल, कहा सरकार के उच्च स्तर पर हैं गुंडे

दस दिन की विपश्यना से लौटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा उपराज्यपाल नजीब जंग को दिल्ली का असली बॉस करार देने से बेतरह खफा हैं।
मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं - सत्यपाल सिंह

मैं मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं हूं - सत्यपाल सिंह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी कौन सा चेहरा आगे करके चुनाव लड़ेगी इसको लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। कई नामों पर चर्चा है और कहा जा रहा है कि कोई भी नाम चौकाने वाला हो सकता है।
अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने की आत्महत्या

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने की आत्महत्या

मुख्यमंत्री की कुर्सी छिन जाने के बाद से हताश चल रहे अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह ईटानगर स्थिति मुख्यमंत्री के बंगले में उनका शव रस्सी से लटका पाया गया।