Advertisement

Search Result : "यूनाइटेड डेमोक्रेटिक मधेसी फ्रंट"

ट्रंप के मुस्लिम विरोधी बयानों को हिलेरी ने बताया खतरनाक

ट्रंप के मुस्लिम विरोधी बयानों को हिलेरी ने बताया खतरनाक

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की होड़ में आगे चल रहीं हिलेरी क्लिंटन ने मुस्लिम विरोधी जुमलेबाजी पर अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करते हुए उनके बयानों को आपराधिक एवं खतरनाक बताया। इससे पहले लातीनी तथा अफ्रीकी मूल के अल्पसंख्यक मतदाताओं को गोलबंद करने की मुहिम चलाने के क्रम में हिलेरी क्लिंटन और उनकी ही पार्टी के बर्नी सैंडर्स के बीच नस्ल तथा आव्रजन के मुद्दे पर तीखी नोक-झोंक भी हुई।
न्यू हैंपशायर में ट्रंप और सैंडर्स की जीत, हिलेरी को झटका

न्यू हैंपशायर में ट्रंप और सैंडर्स की जीत, हिलेरी को झटका

बर्नी सैंडर्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए न्यू हैंपशायर में आयोजित डेमोक्रेटिक प्राइमरी में हिलेरी क्लिंटन को हराकर एक बड़ी जीत हासिल की है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस तक पहुंचने की इस दौड़ में एक बड़ी जीत हासिल करके रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के अग्रणी दावेदार की अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।
नेपाल: मधेसियों ने वापस लिया आंदोलन, सीमा पर नाकेबंदी खत्म

नेपाल: मधेसियों ने वापस लिया आंदोलन, सीमा पर नाकेबंदी खत्म

नेपाल के आंदोलनकारी मधेसियों ने भारत-नेपाल सीमा पर अपनी करीब पांच महीने की नाकेबंदी आज खत्म कर दी जिससे नए संविधान के खिलाफ प्रदर्शनों के कारण ईंधन, दवाओं और दूसरी आपूर्तियों की भीषण कमी से जूझ रहे देश को राहत मिली है।
यूपी में महागठबंधन! उपचुनाव में रालोद काे जदयू का समर्थन

यूपी में महागठबंधन! उपचुनाव में रालोद काे जदयू का समर्थन

जनता दल (यूनाइटेड) ने आज एेलान किया कि वह उत्तर प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) उम्मीदवारों का समर्थन करेगा। बिहार में महागठबंधन की सफलता के बाद अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए जदयू अजित सिंह की पार्टी के साथ-साथ कांग्रेस और अन्य दलों से गठजोड़ की संभावना भी तलाश रही है।
नेपाल: ताजा झड़प में पुलिस की गोली से तीन लोगों की मौत

नेपाल: ताजा झड़प में पुलिस की गोली से तीन लोगों की मौत

भारत की सीमा से सटे नेपाल के शहर मोरंग में आंदोलनकारी मधेसियों और सत्तारूढ़ सीपीएन-यूएमएल की युवा शाखा के कार्यकर्ताओं के बीच गुरूवार को जमकर झड़प हुई। नेपाल में हुई इस ताजा हिंसा की घटना में तीन लोगों की जान चली गई। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में एक महिला समेत तीन व्यक्तियों की मौत हुई है।
'तीर' के बजाय इन चुनाव चिह्नों पर है जदयू की नजर

'तीर' के बजाय इन चुनाव चिह्नों पर है जदयू की नजर

बिहार विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का रथ रोकने के बाद जनता दल (यूनाइटेड) राज्‍य के बाहर अपने विस्तार की कोशिशों में जुट गई है। इसी योजना के तहत पार्टी जल्द ही नया चुनाव चिह्न हासिल कर सकती है।
मधेसियों की मांगों के लिए नेपाल संविधान संशोधन को तैयार

मधेसियों की मांगों के लिए नेपाल संविधान संशोधन को तैयार

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में नेपाल सरकार ने अनुपातिक प्रतिनिधित्व एवं निर्वाचन क्षेत्र परिसीमन से संबंधित मधेसियों की दो अहम मांगों का समाधान करने के लिए नए संंविधान में संशोधन का फैसला किया है। इस कदम का भारत द्वारा स्वागत किए जाने की संभावना है।
नेपाल की स्वायत्ता में भारत का कोई हस्तक्षेप नहीं: सुषमा स्वराज

नेपाल की स्वायत्ता में भारत का कोई हस्तक्षेप नहीं: सुषमा स्वराज

नेपाल की स्वायत्तता में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप से इंकार करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को कहा है कि उन्होंने पड़ोसी देश के विदेश मंत्री तथा मधेसी नेताओं को परस्पर वार्ता के जरिए स्थिति का समाधान खोजने की सलाह दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक हफ्ते में स्थिति में सुधार होगा और आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति बहाल हो जाएगी। साथ ही उन्होंने नेपाल में संसदीय दल भेजने पर भी सहमति जताई।
नेपाल में भारतीय न्‍यूज चैनल बंद, 13 भारतीय जवान रिहा

नेपाल में भारतीय न्‍यूज चैनल बंद, 13 भारतीय जवान रिहा

नेपाल में उग्र होते मधेसी आंदोलन के बीच भारत को झटका देने वाली दो खबरें अाई हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल में सभी भारतीय न्‍यूज चैनलों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। जबकि दूसरी तरफ भारत-नेपाल सीमा पर 13 भारतीय सुरक्षाकर्मियों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हालांकि इन्‍हें बाद में रिहा कर दिया गया।
मधेसी प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 4 मरे कई घायल

मधेसी प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी, 4 मरे कई घायल

दक्षिणी नेपाल में एक प्रमुख राजमार्ग पर मधेसी प्रदर्शनकारियों की नाकेबंदी को हटाने की कोशिश में सुरक्षाकर्मियों के गोली चलाने से कम से कम 4 व्यक्ति मारे गए और कई घायल हो गए। चार मधेसी पार्टियों को मिलाकर बने मधेसी मोर्चे और सरकार के बीच संविधान संशोधन पर वार्ता असफल रहने के बाद नेपाल में फिर हिंसा भड़क उठी है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement