उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता का चयन गुरुवार को नहीं हो सका। नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिये समाजवादी पार्टी :सपा: अध्यक्ष अखिलेश यादव को अधिकृत किया गया है।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और मोदी की अपार लोकप्रियता से चीन भी सकते में आ गया है। यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने मोदी को लेकर आशंका जाहिर की है। अखबार ने लिखा है कि इससे भारत में विकास और तेज गति से होगा साथ ही भारत-चीन के संबंधों में और सख्ती आएगी।
सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपी उत्तरप्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी का श्रेय लेने का प्रयास करते हुए भाजपा ने कहा कि यह तो शुरूआत है और उसकी सरकार राज्य में कानून एवं व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।
उत्तर प्रदेश की सवायजपुर सीट से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक माधवेन्द्र सिंह पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को फोन पर धमकाने का आरोप लगा है। इस मामले में विधायक और पुलिस अफसर की कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।
बसपा मुखिया मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पिछले साल भाजपा से निकाले गये पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्कालीन उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का निष्कासन खत्म कर दिया गया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शर्मनाक पराजय के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अपने बेटे अखिलेश यादव का बचाव करते हुए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर है। पीएम मोदी और अमित शाह की जुगलबंदी ने सपा और बसपा को तार-तार करते हुए जीत की प्रचंड पताका लहराई है। अब तक के रुझानों में पार्टी को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिलता दिख रहा है।
भाजपा के फायर ब्रांड कहे जाने वाले तेजतर्रार नेता और गोरक्षपीठ के महंथ योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है, वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का विश्वास जताया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी चुनाव में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी का एक संक्षिप्त नाम उछाला था। उन्होंने इसे मुम्बई हमले में पकड़े गए एवं बाद में फांसी पर लटकाए गए आतंकवादी 'कसब' का नाम दिया था। कसब यानी क से कांग्रेस, स से समाजवादी पार्टी एवं ब से बहुजन समाज पार्टी। उन्होंने लोगों से चुनाव में कसब से छुटकारा पाने का आह्वान किया था। नतीजों को देखते हुए हम कह सकते हैं - भाजपा ने यूपी में कसब को भून डाला। सपा, बसपा व कांग्रेस तीनों का सूपड़ा साफ।
यूपी में मोदी मैजिक तो था ही, भाजपा अध्यक्ष के अमित शाह के यूपी प्रवास ने भी वहां भाजपा के बनवास को खत्म करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। माना जा रहा है कि भाजपा पर अमित शाह ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है। अब सब अमित शाह का भी लोहा मान रहे हैं।