केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार ने आज सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों ही उत्तर प्रदेश जनता के लिए जानलेवा है जबकि भाजपा की सरकार जान बचाने वाली है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काो लोक कलाकारों ने आज उनकी सात निश्चय योजनाओं पर आधारित एक कलाकृति भेंट की, जिसे 23वें पटना पुस्तक मेले के दौरान मेड इन इंडिया कलाग्राम में आये लोक कला के 40 पारंगत कलाकारों तथा निफ्ट पटना के 120 छात्र-छात्राओं ने मिलकर बनाई है। इस कलाकृति में 13 राज्यों से आये कलाकारों ने 19 लोक कला शैलियों का प्रदर्शन किया है।
दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अंतरराष्ट्रीय ‘भारत रंग महोत्सव-2017’ के गुरु कक्षा (मास्टर क्लास) में प्रसिद्ध रंगमंच और फिल्म अभिनेता मोहन अगाशे ने रानावि छात्रों और रंग प्रेमियों के बीच कहा, सच यह है कि प्रदर्शन यानी दृश्य माध्यमों की ताकत शब्दों से कहींअधिकहै।
'तुलसीदास रामचरित मानस में सामाजिक संबंधों में श्रेष्ठता की परिकल्पना के साथ राज्य के रूप में रामराज्य, परिवार के लिए आदर्श पुत्र, भाई, पति आदि सभी के रूप में एक उच्चतम आदर्श की कल्पंना करते हैं।' साहित्य अकादेमी के तुलसीदास : एक पुन:पाठ राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन के अंतिम सत्र की अध्यक्षता करते हुए संगीत नाटक अकादेमी के अध्यक्ष, शेखर सेन ने तुलसीदास को संसार का सर्वश्रेष्ठ कवि बताया। कहा कि वे अपने अराजक समय में समाज के लिए समन्वय के आदर्श सूत्र गढ़ते हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी चित्रकार बौआ देवी द्वारा बनाए गए कमल के एक फूल में रंग भरने के बाद राजनीतिक अटकलों :भाजपा और जदयू के एकबार फिर करीब आने: का बाजार गर्म होने को लेकर हंसे।
एक ओर जहां दुनिया भर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सात मुस्लिम देशों के नागरिकों के अमेरिका प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी निर्णयके बाद उनका विरोध बढ़ रहा है तो दूसरी ओर 'ट्रंप सेना' नामक नवोदित संगठन ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचार शुरू कर दिया है। इसकी शुरुवात उसने धौलाना विधानसभा सीट से की है जहाँ से भाजपा के डॉ रमेश चंद तोमर मैदान में हैं। ज्ञात रहे डॉ तोमर पर चुनाव आयोग के निर्देश के बाद उन पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
राजधानी पटना में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ। इसमें 21 लोगों की जान चली गई है। जिला प्रशासन की तरफ से आयोजित पतंग उत्सव में भाग लेकर लौट रही नाव पटना के एनआईटी घाट पर डूब गई। सिटी एसपी चंदन कुशवाहा ने हादसे की पुष्टि की है।
‘महाभारत के बहाने आज की नारी की संघर्षगाधा को शब्द देती है, वरिष्ठ कवि उपेन्द्र कुमार की काव्य-कृति इंद्रप्रस्थ ।’ कल शाम पुस्तक मेला के सेमिनार मंच पर कृति-चर्चा में शामिल विद्वान वक्ताओं ने कहा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार ने भ्रष्टाचार के एक कथित मामले में सीबीआई की ओर से उनके खिलाफ आरोपपत्र दायर किए जाने के एक महीने बाद स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) मांगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांचकर्ताओं ने उन्हें बार-बार मुख्यमंत्री को फंसाने के लिए कहा।