Advertisement

Search Result : "राजस्थान प्रशासनिक सेवा"

अन्य राज्यों में भी पहुंची जाट आरक्षण की आंच भाजपा नेताओं की बढ़ी चिंता

अन्य राज्यों में भी पहुंची जाट आरक्षण की आंच भाजपा नेताओं की बढ़ी चिंता

हरियाणा में चल रहे जाट आंदोलन की आंच अब उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी पहुंचने लगी है। इससे भाजपा नेताओं की चिंता बढ़ गई है। भाजपा नेताओं को यह डर सताने लगा है कि अगर मामला जल्द नहीं सुलझा तो उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए मुश्किल बढ़ सकती है।
मायावती ने  राजस्थान  सरकार और राहुल गांधी पर साधा निशाना

मायावती ने राजस्थान सरकार और राहुल गांधी पर साधा निशाना

राजस्थान में वन विभाग में वनपाल पद हेतु हो रही शारीरिक परीक्षा में महिला उम्मीद्वारों की भी शारीरिक पैमाइश का काम पुरूषों द्वारा कराये जाने की बसपा प्रमुख मायावती ने तीखी आलोचना की है। मायावती ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा इस प्रकार की असंवेदनशीलता अति-निन्दनीय है। भाजपाशासित राज्य पर सवाल उठाते हुए मायावती ने कहा कि क्या यही भाजपा की हिन्दू संस्कृति है जिसे वह आगे बढ़ाना चाहती है। उधर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर भी मायावती ने निशाना साधा जो गुरूवार को लखनऊ में आयोजित दलित सम्मेलन में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
क्या एससी-एसटी को सिविल सेवा परीक्षा में मिली छूट जारी रखनी चाहिए: पैनल

क्या एससी-एसटी को सिविल सेवा परीक्षा में मिली छूट जारी रखनी चाहिए: पैनल

सिविल सेवा परीक्षा से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए गठित एक विशेषज्ञ समिति ने लोगों से पूछा है कि क्या अनूसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में मिली छूट और परीक्षा में बैठने के अधिक मौकौं को बरकरार रखा जाए?
आसमान में दिखा संदिग्ध गुब्बारा, वायुसेना ने मार गिराया

आसमान में दिखा संदिग्ध गुब्बारा, वायुसेना ने मार गिराया

राजस्थान के बाड़मेर में मंगलवार को एक गुब्बारे जैसी संदिग्ध वस्तु के आसमान में उड़ते देखे जाने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन फानन में वायुसेना ने सुखोई विमान से उस संदिग्ध वस्तु को मार गिराया। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार सुखोई से मिसाइल दागे जाने के क्रम में कुछ विस्फोटक नीचे गांव में गिर गए जिससे वहां धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। वहीं बाड़मेड़ के ही दो अन्य गांवों में रहस्यमयी धमाकों की आवाज सुनी गई। स्थानीय पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पंजाब, हरियाणा कड़ाके की ठंड की चपेट में

पंजाब, हरियाणा कड़ाके की ठंड की चपेट में

पंजाब और हरियाणा आज कड़ाके की ठंड की चपेट में है। दोनों राज्यों के अधिकतर भागों में तापमान सामान्य से काफी कम रहा और घने कोहरे के कारण सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ।
बिहार: सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण

बिहार: सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35% आरक्षण

बिहार सरकार ने आज एक अहम फैसले में राज्य की सभी सेवाओं में महिलाओं के 35 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया।
जयजलिता सरकार की नई सेवा, अम्मा कॉल सेंटर

जयजलिता सरकार की नई सेवा, अम्मा कॉल सेंटर

तमिलनाडु में सरकारी सेवाओं के त्वरित निष्पादन के लिए मुख्‍यमंत्री जयललिता ने मंगलवार को शिकायतों पर तुरंत कार्यवाही के लिए 24 घंटे का कॉल सेंटर शुरू किया है।
5 साल से छुट्टी पर चल रहे 11 आईआरएस अधिकारी बर्खास्त

5 साल से छुट्टी पर चल रहे 11 आईआरएस अधिकारी बर्खास्त

केंद्र सरकार ने बिना अनुमति पांच साल से अधिक समय तक अनुपस्थित रहने वाले भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 11 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। ये अधिकारी किसी तरह का सेवानिवृत्ति लाभ पाने के हकदार नहीं होंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement