जीवन भर अपने राजनीतिक फैसलों से लोगों को चौंकाते रहे मुलायम सिंह यादव को उनके भाई शिवपाल यादव ने अपने सेक्युलर मोर्चे का मुखिया बनाने का ऐलान किया है। यह शिवपाल के साथ-साथ मुलायम सिंह यादव केे राजनीतिक कौशल और साख का बड़ा इम्तेहान होगा।
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने आज नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि नेता जी को उनका सम्मान वापस दिलाने और समाजवादियों को एक साथ लाने के लिए मोर्चे का जल्द ऐलान होगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के भीतर हुई कलह की बात सभी जानते हैं। लेकिन अब भी यह तनाव रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सपा नेता शिवपाल यादव ने आज फिर अखिलेश यादव को खरी-खरी सुनाई।
बुधवार को केंद्र की मोदी सरकार को आर्थिक मोर्चे पर दोहरी मार पड़ी। फरवरी में औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आई है और मार्च में खुदरा महंगाई यानी रिटेल इंफ्लेशन में बढ़ोतरी हुई है।
कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर से आज कहा कि वे राज्य के लोगों को धोखा देने के लिए माफी मांगे और विधायकों की खरीदारी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद दें जिन्होंने तटीय राज्य में सरकार गठित करने में उनकी मदद की।
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल केके पॉल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ नौ और मंत्रियों ने भी शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत भाजपा के कई नेता मौजूद थे। रावत राज्य के आठवें मुख्यमंत्री बने हैं।
उत्तर प्रदेश चुनावों में चौंकाने वाले परिणाम लाने वाली और मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा में भी अब तक इसी तरह का संदेश देने वाली भारतीय जनता पार्टी ने शपथ ग्रहण स्थल को ले कर भी कुछ इसी तरह का निर्णय लिया है। रविवार, 19 मार्च को प्रस्तावित सूबे की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह परंपरा से हट कर लखनऊ के स्मृतिउपवन में होने जा रहा है। अटकल तो यह भी लगाई जा रही कि तारीख 19 रखना भी कहीं न कहीं 2019 की फतेह का संकेत है।
कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया है कि पार्टी ने रविवार को दावा पेश करने के लिए समय मांगते हुए गोवा की राज्यपाल मृदुला सिंह को एक पत्र दिया था लेकिन उन्होंने कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए बुलाया ही नहीं।