बॉलीवुड गायक सोनू निगम, सुखविंदर सिंह, सुनिधी चौहान समेत संगीत जगत की कई हस्तियों ने मुंबई में आयोजित एक समारोह मेंं सरबजीत सिंह को विशेष संगीतमय सम्मान दिया।
दिल्ली में नगर निगमों के 13 सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी को सिर्फ 3 सीटें मिली हैं। हालांकि नतीजे दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिए भी खास अच्छे नहीं रहे।
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 13 वार्डो के उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। उपचुनाव में छह लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जहां त्रिकोणीय मुकाबले में 95 उम्मीदवार मैदान में हैं।
दिल्ली से फैजाबाद जा रही फैजाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के 8 डिब्बे आज रात पटरी से उतर गए जिसमें कम से कम 50 लोगों के घायल होने की सूचना है। खबर लिखे जाने तक किसी मौत की सूचना नहीं मिली थी।
मोटी रकम लेकर एमबीए का कोर्स करा रहे ज्यादातर बिजनेस स्कूलों से बेरोजगारों और अर्द्धबेरोजगार पेशेवरों की खेप दर खेप निकल रही हैं। उद्योग मण्डल एसोचैम के एक ताजा अध्ययन में किए गए महत्वपूर्ण सर्वेक्षण में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के चौथे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मतदान जारी है। शुरुआती चार घंटे में 11 बजे तक 42 फीसद मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के कई मंत्रियों के भाग्य का फैसला होगा।
देश के 33 करोड़ लोग सूखे और जल संकट से परेशान हैं, लेकिन शहरों और गांवों तक पहुंचने वाले नेताओं, मंत्रियों के स्वागत-सम्मान में गुलदस्ते, फूलमाला, प्रतीक चिह्न भेंट करने पर करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं।
नासिक के प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर मंदिर में आज महिलाओं के एक समूह के साथ स्थानीय लोगों के एक समूह द्वारा कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय घटी जब महिलाओं का समूह मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने करीब 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।