भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाडि़यों पीवी सिंधू और साइना नेहवाल को बुधवार को मलेशिया ओपन सुपर सीरीज के महिला एकल के पहले दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा।
बोको हराम समूह ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके में हुए दो अलग-अलग हमलों में 22 लड़कियों एवं महिलाओं को अगवा कर लिया। पहली घटना पुलिका गांव में जबकि दूसरी घटना दुम्बा गांव में हुई।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी सैन्य बल इराक में अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस युद्ध पीड़ित देश में खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अपनी लड़ाई में आगे बढ़ रहा है।
मानव तस्करी मामलों में गत वर्ष पश्चिम बंगाल सबसे आगे रहा, वहीं दूसरे नंबर पर राजस्थान का नाम सामने आया है। करीब 61 फीसदी मानव तस्करी के मामले इन दोनों राज्यों से हैं।
देश में जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लैक्सेस इंडिया ने बीड़ा उठाया है। इससे पहले ही लैंक्सेस ने ‘टीच फॉर इंडिया’ कार्यक्रम की शुरूआत की थी। एक साल बाद ही कंपनी ने इस योजना का जबदस्त विस्तार करने का निर्णय लिया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद आज वो दिन आ गया है जब यूपी मुख्यमंत्री को लेकर पिछले सात दिनों से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो जाएगा। आज शाम 4.30 बजे विधायक दल की बैठक के बाद सीएम का नाम तय होगा। विधायकों की बैठक में शामिल होने के लिए मोदी मंत्रिमण्डल में नगर विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू और पार्टी महामंत्री तथा राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव भी यूपी जाएंगे।
विराट कोहली को डीआरएस मुद्दे पर स्टीव स्मिथ के साथ टकराव का कोई मलाल नहीं है लेकिन भारतीय कप्तान ने बुधवार को कहा कि उन्होंने मतभेद भुलाने और आस्ट्रेलिया के खिलाफ कल से यहां शुरू हो रहे तीसरे क्रिकेट टेस्ट पर ध्यान लगाने का फैसला किया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती में भाजपा के उम्मीदवार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में भी काफी आगे चल रहे हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा में अपने निकट प्रतिद्वंद्वी और सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी से समाचार लिखे जाने तक 40 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर है। पीएम मोदी और अमित शाह की जुगलबंदी ने सपा और बसपा को तार-तार करते हुए जीत की प्रचंड पताका लहराई है। अब तक के रुझानों में पार्टी को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिलता दिख रहा है।