लॉस एंजल्स में एक वैज्ञानिक ने ऐसा स्किन पैच तैयार किया है जो मानव शरीर के मीठे से किसी रेडियो आइटम को कम से कम दो दिन तक पावर दे सकता है। जब लोग बाहर के सफर पर हों तो इससे मोबाइल भी रिचार्ज कर सकते हैँ।
होटल और रेस्टोरेंट में खाने पर लगने वाला सर्विस चार्ज आपको देना जरूरी नहीं होगा। यह उपभोक्ता की मर्जी पर होगा कि वह इसे दे या न दे। पीएमओ से हरी झंडी मिलने के बाद उपभोक्ता मंत्रालय ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है।
योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में मजनुओं को लाठी से सरेआम थूरने वाली लड़की का वीडियो अभी खासा वायरल हो रहा है। घटना शहर में 1090 नाम से प्रसिद्ध चौराहे पर हुई है। दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ मनचले स्कूटर पर जा रही उस महिला पर अश्लील फब्तियां कसते हुए उसका पीछा करते आ रहे थे।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज संसद में 2017-18 का बजट पेश करते हुए यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा की है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) से ऑनलाइन टिकट बुक करने पर कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेंगा।
मध्यप्रदेश की पुलिस गोली मारने में नंबर वन है। शांत मध्यप्रदेश की पुलिस के बारे में ऐसी सूचना लोगों को अवश्य आश्चर्य में डाल देगी। देश में मध्यप्रदेश की गणना उन राज्यों में होती है, जो आमतौर पर शान्त माने जाते हैं। लेकिन एनसीआरबी के आंकड़ों पर नजर डालें तो अपराध के मामलों में मध्यप्रदेश शीर्ष पर नजर आता है।
विमानन नियामक डीजीसीए ने स्मार्टफोन की बैटरी में विस्फोट होने की कई घटनाओं के बाद विमान यात्रिायों को आज सलाह दी कि सफर के दौरान विमान में सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 चार्ज या स्विच ऑन ना करें।
केंद्र सरकार देश से भागे हुए इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के खिलाफ आतंकवाद फैलाने का आरोप लगा सकती है। नाइक पर 50 से अधिक आतंकियों को प्रेरित करने का आरोप लगाया जा सकता है।