Advertisement

Search Result : "लालू को जेल"

'पंजाब में खून का बेटा-यूपी में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई..इतना मत हंसाओ!'

'पंजाब में खून का बेटा-यूपी में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई..इतना मत हंसाओ!'

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पीएम नरेंद्र मोदी के चुनावी भाषणों पर तंज कसा है। पीएम मोदी के हरदोई में दिए भाषण का उल्लेरख करते हुए लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी का हवाला देते कहा कि उत्तर प्रदेश ने उन्हें गोद लिया है तो क्या, लेकिन यूपी उनका माई-बाप है। उन्होंने प्रधानमंत्री से 'अब न हंसाने' का निवेदन भी किया। लालू प्रसाद ने किसी का नाम लिए बिना ट्वीट कर लिखा, 'पंजाब में खून का बेटा और उत्तर प्रदेश में दत्तक पुत्र! गजब है रे भाई..इतना मत हंसाओ!'
शशिकला अब कैदी नंबर 9234, चावल-चटनी खाकर गुजरा जेल का पहला दिन

शशिकला अब कैदी नंबर 9234, चावल-चटनी खाकर गुजरा जेल का पहला दिन

आय से अधिक संपत्ति मामले में एआईडीएमके महासचिव वीके शशिकला ने परापन्ना जेल में आत्मसमर्पण कर दिया है। शशिकला को कैदी नंबर 9234 का टैग दिया गया है। उन्होंने अपनी पहली रात जमीन पर सोकर बिताई।
शशिकला ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

शशिकला ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

अन्नाद्रमुक की प्रमुख वीके शशिकला को बुधवार को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बेंगलुरु की एक अदालत में आत्मसमर्पण किया। मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनकी सजा बहाल कर दी थी।
सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन को सीवान से तिहाड़ जेल भेजने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने शहाबुद्दीन को सीवान से तिहाड़ जेल भेजने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने आज विवादास्पद राजद नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को सीवान जेल से तिहाड़ जेल भेजने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने शहाबुद्दीन को एक सप्ताह के अंदर बिहार की सीवान जेल से तिहाड़ जेल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।
सजा से नेताओं को सबक

सजा से नेताओं को सबक

लालू प्रसाद यादव, सुखराम और अब शशिकला, उनकी संरक्षक तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री स्‍वर्गीय जयललिता एवं उनके करीबियों को सर्वोच्‍च अदालत से सजा, जेल, जुर्माना भारतीय न्‍याय व्‍यवस्‍था की साख बढाने वाला है।
भागवत ने बैतूल जेल में गोलवलकर को किया नमन, कांग्रेस नाराज

भागवत ने बैतूल जेल में गोलवलकर को किया नमन, कांग्रेस नाराज

राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ :आरएसएस: के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को बैतूल जिला जेल का दौरा किया और आरएसएस विचारक माधव सदाशिव गोलवलकर को नमन किया। गोलवलकर संघ के दूसरे सरसंघचालक थे और उन्हें गुरुजी के नाम से जाना जाता है।
सीरिया सरकार ने कुख्यात जेल में दी 13,000 लोगों को फांसी : एमनेस्टी

सीरिया सरकार ने कुख्यात जेल में दी 13,000 लोगों को फांसी : एमनेस्टी

दमिश्क के पास सीरिया सरकार की एक कुख्यात जेल में पिछले पांच वर्षों में करीब 13,000 लोगों को फांसी दी गई। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने यह जानकारी देते हुए शासन पर तबाही की नीति अपनाने का आरोप लगाया।एमनेस्टी की यूमन स्लाॅटरहाउस: मास हैंगिंग एंड एक्सटरमिनेशन एट सैदनाया प्रीजन शीर्षक वाली रिपोर्ट सुरक्षाकर्मियों, बंदियों और न्यायाधीशों सहित 84 प्रत्यक्षदर्शियों के साक्षात्कारों पर आधारित है।
आरक्षण मसले पर बिहार का हाल न हो जाए उत्‍तर प्रदेश्‍ा में भाजपा के लिए

आरक्षण मसले पर बिहार का हाल न हो जाए उत्‍तर प्रदेश्‍ा में भाजपा के लिए

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संघ ने आरक्षण को खत्‍म करने की वकालत करके पिछड़ों को एकजुट होने का मौका दे दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरक्षण के मसले ने भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। कुछ उसी तरह का हाल उत्‍तर प्रदेश में न हो जाए इसको लेकर भाजपा के कई नेता नाराज भी बताए जा रहे है।
खत्म होना चाहिए आरक्षणः मनमोहन वैद्य

खत्म होना चाहिए आरक्षणः मनमोहन वैद्य

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने आज कहा कि आरक्षण खत्म होना चाहिए। उन्होंने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में कहा कि सबको समान अवसर और शिक्षा के अवसर मिले। उनके इस बयान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने ट्विट किया कि आरक्षण संविधान ने दिया है और आरएसएस में इतनी हिम्मत नहीं कि वह इसे छीन सके।
उत्तर प्रदेश चुनाव में लालू अखिलेश के लिए प्रचार करेंगे

उत्तर प्रदेश चुनाव में लालू अखिलेश के लिए प्रचार करेंगे

राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपनी पार्टी के आसन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं खड़ा करने की बात को दोहराते हुए कहा कि वे समाजवादी शक्ति की जीत सुनिश्चित करने के लिए अखिलेश यादव के पक्ष में प्रचार करेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement