Advertisement

Search Result : "विकास यात्रा"

शबाना आजमी ने की दिल्ली मेट्रो में यात्रा

शबाना आजमी ने की दिल्ली मेट्रो में यात्रा

अभिनेत्री शबाना आजमी ने नई दिल्ली में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए अपनी निजी कार छोड़ दिल्ली मेट्रो से यात्रा की। शबाना ने ट्विटर पर दिल्ली मेट्रो यात्रा की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा एक जरूरी अपॉइनमेंट पर समय पर पहुंचने के लिए हवाइअड्डे से दिल्ली मेट्रो की यात्रा कर रही हूं। यह बेहद साफ सुथरी है।
क्वीन के निर्देशक पर छेड़छाड़ का आरोप

क्वीन के निर्देशक पर छेड़छाड़ का आरोप

सीधी सादी लड़की को बहादुरी से परदे पर दिखाने वाली कहानी ने लोगों को बहुत प्रभावित किया था। यह कहानी थी क्वीन। निर्देशक थे विकास बहल। अब इन्हीं विकास बहल पर एक महिला सहकर्मी ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
पीएम बोले, आजादी के बाद पहली बार होगा झारखंड का विकास

पीएम बोले, आजादी के बाद पहली बार होगा झारखंड का विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड में गंगा पुल का शिलान्यास किया, मल्टी मॉडल बंदरगाह की आधारशिला के साथ ही साहिबगंज-गोविंदपुर मनिहारी सड़क का शुभारंभ भी किया। गंगा नदी पर बनाया जाने वाला यह पुल राज्य के साहेबगंज से बिहार के मनिहारी को जोड़ेगा जो 21.9 किलोमीटर लंबा होगा।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष - मलावी की रंजकहीनता विकास को एक चुनौती

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष - मलावी की रंजकहीनता विकास को एक चुनौती

विश्व स्वास्थ्य संगठन 7 अप्रैल को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ मनाता है। ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के मौके पर अगर हम विभिन्न देशों के विकास, रहन-सहन और सेहत पर कोई टिप्पणी करें तो उसमें हमें मलावी की रंजकहीनता पर जरुर कुछ जानने की जरुरत है। कैसे यह देश रंजकहीनता की त्रासदी झेल रहा है। विकास के ढेकेदार आधुनिकता के लाख दावे कर लें पर अभी भी इस जहां में कितने लोग ऐसे हैं जो एक सामान्य जीवन को पाने को तरस रहे हैं। पिछले कई सालों में देश-विदेश हर जगह कई ऐसी बीमारियों के बारे में सुनने को मिला, जिसका नाम हमने पहले कभी नहीं सुना था जैसे इबोला, चिकनगुनिया, बर्ड फ्लू और स्वाइन फ्लू आदि। इन बीमारियों ने देश-विदेश हर जगह लोगों के बीच अपना पांव पसार लिया है। इन बीमारियों से ग्रसित लोगों की परेशानियों और मृत्यु दर के आंकड़ों को देखकर यह अनुमान लगाया गया कि ये रोग कितने घातक साबित हो रहे हैं। ऐसी बीमारियों से पीड़ित लोग इनके बारे में पूरी जानकारी न होने के कारण या फिर गलत इलाज होने के कारण अपनी जान गंवा बैठते हैं। ऐसा कहा जाना गलत न होगा कि कुछ देशों की खुशहाली पूरे दुनिया की रौनक नहीं कही जा सकती। आज भी कहीं-कहीं मानव समाज में गरीबी, भूख, कुपोषण का घनघोर अंधेरा व्याप्त है। इसी बानगी में आप मलावी की रंजकहीनता को जानेंगे तो आपको निराशा होगी।
दलाई लामा पर भारत को ईंट का जवाब पत्थर से देगा चीन

दलाई लामा पर भारत को ईंट का जवाब पत्थर से देगा चीन

चीन के सरकारी मीडिया ने गुरुवार को कहा कि अगर भारत दलाई लामा को अरूणाचल प्रदेश की यात्रा करने की अनुमति देता है तो चीन को भी ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।
उपग्रह निर्माण का काम आउटसोर्स करके इसरो जुड़ा निजी क्षेत्र से

उपग्रह निर्माण का काम आउटसोर्स करके इसरो जुड़ा निजी क्षेत्र से

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन :इसरो: के एक बेहद सुरक्षित और साफ कमरे में एक नई किस्म की जुगलबंदी बन रही है। निजी क्षेत्र के दल सरकारी इंजीनियरों के साथ मिलकर एक ऐसा उपग्रह बनाने का काम कर रहे हैं, जो जल्दी ही आसमान में स्थापित किया जाएगा।
जेटली बोले, 2018 में 7.7 फीसदी  की दर से बढ़ेगा भारत

जेटली बोले, 2018 में 7.7 फीसदी की दर से बढ़ेगा भारत

वित्त मंत्री ने वर्ष 2018 में भारत का सकल घरेलू उत्पाद :जीडीपी: 7.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई और कहा कि उभरते बाजार संरक्षणवाद की अंतर्मुखी नीतियों एवं बढ़े भूराजनीतिक तनाव के रूप में नई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
डोभाल की अमेरिकी यात्रा ने आतंक के खिलाफ सहयोग को और मजबूत बनाया

डोभाल की अमेरिकी यात्रा ने आतंक के खिलाफ सहयोग को और मजबूत बनाया

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत के डोभाल की शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों के बाद अमेरिकी सूत्रों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन आतंकवाद से निपटने के लिए भारत के साथ सहयोग बढ़ाना और मजबूत करना चाहता है।
शिवसेना सांसद के विमान में सफर करने पर लगा प्रतिबंध

शिवसेना सांसद के विमान में सफर करने पर लगा प्रतिबंध

एयर इंडिया के कर्मचारी के साथ मारपीट करने के मामले फंसते जा रहे शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सांसद गायकवाड़ को ब्लेक लिस्ट कर दिया है।
'आज भी अपने देश में 6.3 करोड़ लोगों को नहीं मिलता स्वच्छ पानी'

'आज भी अपने देश में 6.3 करोड़ लोगों को नहीं मिलता स्वच्छ पानी'

विश्व जल दिवस से एक दिन पूर्व जारी एक नई वैश्विक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले छह करोड़ 30 लाख लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पाता है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में यह संख्या सबसे ज्यादा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement