भारत के खिलाड़ियों का आजकल सुनहरा दौर चल रहा है। क्रिकेट के इतर दूसरे खेलों में भारतीय खिलाड़ी आए दिन बड़े उलटेफेर कर तहलका मचा रहे हैं। हाल ही में बैडमिटंन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने इंडोनेशिया ओपन और ऑस्ट्रेलिया ओपन जीतकर कीर्तिमान स्थापित किया था।
राजस्थान के भाजपा विधायक ने मोदी सरकार की जमकर आलोचना की है। विधायक ने कहा कि एक भी किसान ऐसा नहीं है जिस पर कर्ज न हो। किसान अपने दूध सड़क पर फेंक रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है।
जेएनयू में एमफिल और पीएचडी की सीटें घटाने के विवाद पर मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की अपनी दलीलें हैं लेकिन वह कहते हैं कि उनके लिए देश में उच्च शिक्षा और शोध को बढ़ावा देना पहली प्राथमिकता है।
देश के विकास में अड़ंगा बना नोटबंदी को लेकर पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। चिदंबरम ने केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के आंकड़े के हवाले से कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की धीमी विकास दर को लेकर की गई उनकी भविष्यवाणी सही थी, जिसे नोटबंदी ने और भी बदतर बना दी।
अर्थव्यवस्था के ताजा आंकड़ों पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया का कहना है कि पिछले तीन सालों में लगातार अर्थव्यवस्था बदलती रही है लेकिन मौजूदा वित्तीय वर्ष में विकास दर साढे़ सात फीसदी रहेगी तथा अागामी कुछ सालों में विकास दर आठ फीसदी तक पहुंच जाएगी।
महाराष्ट्र में दूसरे राज्य से आने वाले लोगों पर लगातार निशाना साधने वाली शिवसेना ने इस बार राज्य के शहरों के स्वच्छता रैंकिंग में पिछड़ जाने का ठीकरा भी इसी समुदाय पर फोड़ दिया है। वैसे पार्टी ने इस रैंकिंग की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं।
चौथी वरीयता प्राप्त शिव थापा (60 किलोग्राम) ने आज ताशकंद में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और शीर्ष वरीयता प्राप्त मंगोलियाई दोर्जनयामबुग ओटगोनडलाई को हराकर एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। हालांकि मिडिलवेट (75 किग्रा) में शीर्ष वरीय विकास कृष्ण को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने सेमीफाइनल में अपने चौथी वरीयता प्राप्त कोरियाई प्रतिद्वंद्वी ली डोंगयुन को वाकओवर दे दिया।
केंद्र सरकार द्वारा देश के 434 शहरों एवं नगरों में कराये गए स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद स्वच्छ भारत रैंकिंग में इंदौर ने बाजी मार ली है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू आज एक कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की।