Advertisement

Search Result : "विश्व जाट मंच"

चीन-भारत मिल कर ‘आवारा’ को लाएंगे मंच पर

चीन-भारत मिल कर ‘आवारा’ को लाएंगे मंच पर

सुनहरे परदे से निकल कर राज कपूर की मशहूर फिल्म आवारा अब मंच पर एक नया अवतार लेगी। भारत और चीन एक समझौते के तहत बॉलीवुड के दिवंगत महान अभिनेता राज कपूर की लोकप्रिय फिल्म आवारा को भारत और चीन में थियेटर रूप में तैयार करेंगे।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में 75 दिनों तक चलता है विश्व प्रसिद्ध दशहरा

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 75 दिनों तक चलता है विश्व प्रसिद्ध दशहरा

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध दशहरा के लिए इन दिनों लगभग 34 गांवों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां रथ खींचने का अधिकार केवल किलेपाल के माड़िया लोगों को ही है। रथ खींचने के लिए जाति का कोई बंधन नहीं है। हर गांव से परिवार के एक सदस्य को रथ खींचना ही पड़ता है। इसकी अवहेलना करने पर परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जुर्माना लगाया जाता है।
मिस्र की परियोजना की तर्ज पर है स्वच्छ भारत कार्यक्रम : विश्व बैंक अध्यक्ष

मिस्र की परियोजना की तर्ज पर है स्वच्छ भारत कार्यक्रम : विश्व बैंक अध्यक्ष

विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने कहा कि भारत में एक अरब डॉलर की लागत वाली महत्वाकांक्षी स्वच्छ भारत ग्रामीण स्वच्छता परियोजना मिस्र के इसी तरह के एक सफल कार्यक्रम की तर्ज पर है और यह विश्व की सर्वश्रेष्ठ परिपाटियों को साझा करने का एक उदाहरण है।
विश्व में सर्वश्रेष्ठ है हमारा क्षेत्ररक्षण : तेंदुलकर

विश्व में सर्वश्रेष्ठ है हमारा क्षेत्ररक्षण : तेंदुलकर

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वर्तमान समय में भारत के क्षेत्ररक्षण को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ करार देते हुए आज यहां कहा कि बेहतर आधारभूत ढांचा और सुविधाएं मिलने से भारतीय टीम ने क्रिकेट के इस महत्वपूर्ण विभाग में तेजी से प्रगति की है। तेंदुलकर ने कहा, आजकल खिलाड़ी अपनी फिटनेस के प्रति अधिक जागरूक हैं। ऐसा क्रिकेट ही नहीं हर खेल में देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ वर्षों में हमारे क्षेत्ररक्षण के स्तर में बहुत अधिक सुधार हुआ है। अस्सी और नब्बे के दशक में क्षेत्ररक्षण हमारा कमजोर पक्ष हुआ करता था लेकिन आज हमारा क्षेत्ररक्षण विश्व में सर्वश्रेष्ठ है।
बिजली व इलैैक्ट्रिकल कंपनियों के लिए बाजार तलाशने की पहल है 'स्विच 2016'

बिजली व इलैैक्ट्रिकल कंपनियों के लिए बाजार तलाशने की पहल है 'स्विच 2016'

गुजरात के बडोदरा में 'स्विच 2016' एक्सपो के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय बिजली, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा व खनन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पीयूूष गोयल और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने आने वाले दिनों में भारत ऊर्जा के क्षेत्र में विश्‍व में अपनी जगह बनाएगा। जिस तरह से ऊर्जा का बाजार बढ् रहा है उससे मेक इन इंडिया अभियान को भी सराहा जाएगा और भारत में ज्‍यादा से ज्‍यादा उत्‍पादोंं को बनाया जाएगा।
प्रवासी भारतीय केंद्र के उद्घाटन पर बोले पीएम, भारत किसी की जमीन का भूखा नहीं

प्रवासी भारतीय केंद्र के उद्घाटन पर बोले पीएम, भारत किसी की जमीन का भूखा नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में प्रवासी भारतीय केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मोदी ने पाक अधिकृत कश्मीर में सेना द्वारा हाल में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के संबंध में कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया और न ही वह किसी की जमीन हड़पना चाहता है।
उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास सफल नहीं होगा: जयंत चौधरी

उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास सफल नहीं होगा: जयंत चौधरी

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुई सियासी सरगर्मी के बीच अजित सिंह के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने आज सपा और भाजपा पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के जरिये चुनावी फायदा उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य में भाईचारा खत्म करने का प्रयास इस बार सफल नहीं होगा।
रालोद अध्यक्ष अजित सिंह की गुजारिश, एक मंच पर आएं समाजवादी

रालोद अध्यक्ष अजित सिंह की गुजारिश, एक मंच पर आएं समाजवादी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने का एलान कर चुके राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष अजित सिंह ने आज अपना रुख बदलते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया और चौधरी चरण सिंह की नीतियों में विश्वास रखने वाले दलों को आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने का आग्रह किया।
विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में 31 भारतीय विश्वविद्यालय

विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में 31 भारतीय विश्वविद्यालय

वैश्विक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भारत ने अपनी स्थिति में सुधार किया है और विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची में भारत के रिकॉर्ड 31 शैक्षणिक संस्थानों ने अपना स्थान बनाया है। इसमें शीर्ष पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय है।