बेंगलुरु स्थित प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) विश्वविद्यालयों की वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष दस संस्थानों में जगह बनाने वाला देश का पहला शिक्षण संस्थान बन गया।
बाबरी विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत 13 नेताओं पर फिर से आपराधिक साजिश का मामला चल सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने ये संकेत देते हुए कहा है कि महज तकनीकी आधार पर इन्हें इस मामले में राहत नहीं दी जा सकती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मां गंगा की सफाई नहीं होने के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों का जवाब केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बड़े ही हमलावर रुख के साथ दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल को मेरे साथ गंगा की सफाई का काम देखने आना चाहिए। जो शुरु हो चुका है। ऐसे आरोप लगाने वाले राहुल गांधी सफाई अभियान का जायजा लेने के बाद गंगा में कूदे नहीं तो मैं कूद जाऊंगी।
भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने आज जामिया विश्वविद्यालय पर आरोप लगाया कि उसने तीन तलाक के विषय पर आायोजित समारोह में वक्ताओं की सूची से मेरा नाम हटाने के लिए आयोजकों पर दबाव डाला। विश्वविद्यालय ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया है।
जीतू राय ने फिर से बेहतरीन वापसी का नजारा पेश करते हुए आज नई दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता जबकि एक अन्य भारतीय अमनप्रीत सिंह रजत पदक हासिल करने में सफल रहे।
नेत्रहीनों के विश्व कप जीतने वाली भारतीय टी 20 क्रिकेट टीम के सदस्यों ने आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को इस सफलता पर बधाई दी।
छात्र राजनीति में आंदोलन, हड़ताल, हिंसा की घटनाएं पहले भी होती रही हैं। लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में हुए टकराव में भयावह शब्दों के साथ घृणित हिंसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
जाने माने नोबेल पुरस्कृत अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को लगता है कि भारत में भय का माहौल व्याप्त है। देश के विश्वविद्यालयों पर खतरा मंडराने लगा है। बोलने की आजादी पर बंदिश लगाने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने नोटबंदी के केंद्र सरकार के कदम को अजीबोगरीब करार दिया है। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय का चांसलर हिंदुत्व के एक पैरोकार को बनाए जाने को लेकर भी मोदी सरकार की खिंचाई की है।
कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के चुनावों में भाजपा द्वारा एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिए जाने पर अफसोस जताया था और अब दो और केंद्रीय मंत्रियों ने पार्टी के इस फैसले को गलत करार दिया है।
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (आइसा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पूरे परिसर में तनाव है। हाल ही में दिल्ली के रामजस कॉलेज में भी एबीवीपी और आइसा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी जिसकी वजह से दिल्ली विश्वविद्यालय में भी तनाव है।