दक्षिण पश्चिमी जापान में 24 घंटे के अंतराल में आए दो शक्तिशाली भूकंपों में अब तक 32 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग ध्वस्त हो चुके घरों के मलबे में दब गए हैं।
अपने बयानों से अकसर सुर्खियों में रहने वाले शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने यह कहकर फिर एक विवाद को जन्म दे दिया है कि महिलाओं द्वारा भगवान शनि की पूजा करने से बलात्कार सहित महिला विरोधी अपराधों में बढोत्तरी होगी। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के मंदिरों में साईं बाबा की पूजा के कारण वहां सूखा पड़ गया है।
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर समेत पाकिस्तान के अनेक हिस्सों में आज 7.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और घबराए हुए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
महाराष्ट्र के अहमदनगर स्थित शनि शिंगणापुर मंदिर में 400 साल पुरानी परंपरा टूट गई। यहां महिलाओं को भी पूजन करने की इजाजत आज ट्रस्ट ने दे दी। महिलाओं को इस पूजन का अधिकार दिए जाने की लड़ाई लड़ रहीं तृप्ति देसाई आज इस सफलता से बहुत खुश हैं।
देश में तेज गति की ट्रेनों के एक नए दौर की शुरूआत करते हुए रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज देश की तेज रफ्तार की ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। दिल्ली और आगरा के बीच चलने वाली यह ट्रेन इस दूरी को 100 मिनट में तय करेगी। अपने पहले सफर पर मंगलवार को निकलने वाली गतिमान एक्सप्रेस में ट्रेन होस्टेसेज ने यात्रियों का स्वागत गुलाब के फूल देकर किया।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर के एक भीड़-भाड़ वाले पार्क में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया जिसमें बच्चों समेत कम से कम 53 लोगों के मारे जाने की सूचना है।
वृंदावन में रह रहीं विधवाएं और निराश्रित महिलाएं इस दफा 21 मार्च को सामूहिक तौर पर होली मनाएंगी। इसमें वाराणसी के आश्रय सदनों में निवास कर रहीं कुछ अन्य विधवाएं भी सम्मिलित होगी।
समाज में हाशिए पर रहने महिलाओं और लड़कियों को भी सशक्त बनाया जा सकता है बशर्तें की खास रणनीति के तहत उन्हें प्रशिक्षित किया जाए। यह बात गैर सरकारी संस्था केयर इंडिया द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में सामने आया है।
संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन ने समलैंगिक महिलाओं, समलैंगिक पुरूषों, द्विलिंगी और ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों के समर्थन में छह नए डाक टिकट जारी किए हैं।
शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्रिटेन की सरकार से सीखने की नसीहत दी है, जिसने ब्रिटेन में अपने पति के साथ जीवनसाथी वीजा पर रह रहीं महिलाओं को अंग्रेजी न बोल पाने पर उनके देश वापस भेजने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही शिवसेना ने यह भी कहा है कि भारत के मदरसों में पढ़ाई के माध्यम के रूप में उर्दू और अरबी का इस्तेमाल बंद किया जाना चाहिए और उनका स्थान अंग्रेजी या हिंदी को दिया जाना चाहिए।