भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई और महाराष्ट्र में भले ही शानदार प्रदर्शन किया हो और शिवसेना भी मुंबई में अपना मेयर बनाने का दावा कर रही हो मगर असली खुशी एमआईएम के खेमें में दिख रही है।
कड़े मुकाबले वाले बीएमसी चुनाव में शिवसेना के गढ़ मुंबई में बड़ी सफलता अर्जित करते हुए भाजपा ने आज 82 सीटों पर जीत दर्ज की। वह गठबंधन से अलग हुई शिवसेना से महज दो सीट पीछे है जिसे 84 सीट मिली हैं। हालांकि, दोनों ही दल बहुमत के 114 सीटों के जादुई आंकड़े से काफी दूर हैं।
बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में वोटों की गिनती अपने आखिरी चरण में है। 277 में से 225 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। शिवसेना को 84, भाजपा को 81, कांग्रेस को 31, एनसीपी को 9, एमएनएस को 7 और अन्य को 14 सीटें मिली हैं। दो सीटों पर अभी गिनती जारी है।
महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई नगर निगम और नौ अन्य नगर निकायों के चुनावों के लिए मतदान मंगलवार सुबह शुरू हुआ। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला अलग होकर चुनाव लड़ रहीं भाजपा और शिवसेना के बीच माना जा रहा है।
महाराष्ट्र भाजपा ने शिवसेना की चुनौती को स्वीकार करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की संपत्ति घोषित कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे की संपत्ति सार्वजनिक करने की मांग की है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के क्षेत्र नागपुर में खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए शिवसेना ने भाजपा पर जबरदस्त निशाना साधा और कहा कि शहर को निश्चित रूप से भाजपा की पकड़ से बचाना होगा। लिहाजा पार्टी ने हैरानी जतायी कि शहर दुनिया की आपराधिक राजधानी बनने की दिशा में अग्रसर है।
शिवसेना ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और अन्य शीर्ष पार्टी नेताओं की संपत्ति सार्वजनिक करने और उद्धव ठाकरे की संपत्ति और वित्त की जांच कराने की चुनौती दी।
मुंबई सहित महाराष्ट्र के दूसरे शहरों में निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान सहयोगी दलों भाजपा एवं शिवसेना के बीच कटुता साफ साफ दिख रही है जिससे नगर निगम से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पीछे छूट गए हैं। चुनाव में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है और यह राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली पहली सरकार का नेतृत्व कर रहेे देवेंद्र फडणवीस एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।
शिवसेना ने मनमोहन सिंह पर निशाना साधने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुये सोमवार को कहा कि वह दूसरों के बाथरूम में तांक भांक करना बंद करें, अपने पद की गरिमा बनाये रखें और विपक्षी दलों को उनकी कुंडली दिखाकर धमकी देने के बजाय अपनी सरकार पर ध्यान दें।
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि भाजपा जिस तरह के परिवर्तन की बात कर रही है वह देश के लिए महंगा साबित होने वाला है। उन्होंने भाजपा के साथ बढ़ रही अपनी दूरी को उजागर किया। शिवसेना प्रमुख उद्धव ने कहा कि अभी तक उनकी पार्टी भाजपा के मतों में बंटवारा नहीं करना चाहती थी और महाराष्ट्र तक ही सीमित रही। लेकिन अब शिवसेना महाराष्ट्र से बाहर भी निकलेगी। वह बिहार में चुनाव लड़ चुकी है। उत्तर प्रदेश और गोवा में भी चुनाव लड़ रही है। अगले लोकसभा चुनाव में शिवसेना देशभर में भाजपा को चुनौती देगी।