शिकागो का 1893 में हुआ यह कार्यक्रम सिर्फ एक धर्म-संसद नहीं था। दरअसल कोलम्बस द्वारा अमेरिका की खोज के 400 साल पूरे होने का जश्न था। महज धार्मिक विद्वानों का सम्मलेन न होकर यह एक प्रकार से ज्ञान-विज्ञान का कुम्भ था।
इस जीत के साथ ही विजेंदर एशिया पेसिफिक सुपर मिडिलवेट का खिताब बचाने में सफल रहे। वहीं दूसरी तरफ डब्ल्यूटीओ ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब भी अपने नाम कर लिया।
देश में आए दिन गौरक्षा के नाम पर हो रही गुंडागर्दी की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा की खट्टर सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। गौ रक्षा के नाम पर हो रही गुंडागर्दी और फर्जी गौ रक्षकों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की कड़ी चेतावनी के बाद भी इस पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है।
लोगों को सफाई के मामले में संदेश देने के लिए सात मई को दिल्ली भाजपा बड़ा अभियान चलाएगी। इसका मकसद निगम में जीतकर आए पार्षदों को अभी से अपने काम के प्रति सजग करना है। इसमें डेरा सच्चा सौदा व कई एनजीओ भी शिरकत करेंगे।
केन्द्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से तिरंगे के अपमान को रोकने के लिए ध्वज संहिता का सजगता से पालन कराने को कहा है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्य एवं संघ शासित सरकारों और केन्द्रीय मंत्रालयों को बुधवार को जारी परामर्श में राष्ट्रध्वज का सम्मान सुनिश्चित करने वाले कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन कराने को कहा है।
सीधा-सादा बद्रीनाथ (वरुण धवन) और तेज तर्रार वैदेही (आलिया भट्ट) की शादी दहेज, लड़की शादी के बाद नौकरी नहीं करेगी टाइप के कई ट्विस्ट उनकी शादी को रोक देते हैं। वैदही भाग जाती है और उसके पीछे-पीछे भागता है बद्रीनाथ। कुछ गाना बजाना, कुछ डायलॉग और वैदेही को भी हो गया प्यार।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की है लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने इस अभिनेत्री के प्रति अपने प्रेम का इजहार खूबसूरत वेलेंटाइन डे संदेश पोस्ट कर किया।