Advertisement

Search Result : "सफल अभिनेता"

रणबीर, कैटरीना एक साथ करेंगे जग्गा जासूस का प्रचार

रणबीर, कैटरीना एक साथ करेंगे जग्गा जासूस का प्रचार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपनी बहुचर्चित फिल्म जग्गा जासूस का प्रचार इकट्ठे ही करेंगे। ऐसी अफवाहें थी कि रणबीर और कैटरीना लंबे समय तक चले अपने रिश्ते के टूट जाने के बाद अब फिल्म का प्रचार एक साथ नहीं करेंगे।
अच्छी कहानियां जहां ले जाएंगी, वहां जाऊंगा: इरफान

अच्छी कहानियां जहां ले जाएंगी, वहां जाऊंगा: इरफान

कई बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता इरफान खान को कभी भी दमदार किरदारों की कमी नहीं रही है। उनका कहना है कि वह दुनियाभर में अच्छी कहानियों का पीछा करते रहेंगे।
अमिताभ बच्चन बन सकते हैं स्वच्छ भारत अभियान का चेहरा

अमिताभ बच्चन बन सकते हैं स्वच्छ भारत अभियान का चेहरा

अतुल्य भारत का हिस्सा नहीं बन सके बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार स्वच्छ भारत अभियान का चेहरा बना सकती है।
चांदीपुर में सतह से हवा में मार सकने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

चांदीपुर में सतह से हवा में मार सकने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने इस्राइल के साथ संयुक्त रूप से विकसित की गई सतह से हवा में मार करने वाली एक नई मिसाइल का गुरुवार को सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के तट के पास स्थित रक्षा ठिकाने से किया गया। डीआरडीओ के एक अधिकारी ने कहा कि मध्यम दूरी की मिसाइल :एमआर-एसएएम: भारत और इस्राइल के साझा उपक्रम का एक उत्पाद है। इसे चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से सुबह लगभग आठ बजकर 15 मिनट पर एक मोबाइल लाॅन्चर की मदद से दागा गया। उन्होंने कहा, यह प्रायोगिक परीक्षण सफल रहा और इसने सभी लक्ष्य पूरे कर लिए।
विवादित टिप्पणी पर घिरे सलमान, महिला आयोग ने माफी मांगने को कहा

विवादित टिप्पणी पर घिरे सलमान, महिला आयोग ने माफी मांगने को कहा

अपनी फिल्मों, अपने अफेयर्स और अपने ऊपर चल रहे मुकदमों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड के दबंग खान एक बार फिर से विवादों में आ गए हैं। अभिनेता सलमान खान इस बार अपने उस बयान को लेकर विवादों में हैं जिसमें उन्होंने कथित तौर पर अपनी तुलना बलात्कार पीड़ित महिला से की है। सलमान के बयान की कई लोगों ने कड़ी निंदा की और उनसे माफी मांगने को कहा। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए अभिनेता से सार्वजनित माफी मांगने को कहा है।
ओमपुरी ने कसा तंज, प्रणब को प्रेसीडेंट बनाया ताकि बेटा राहुल बन सके पीएम

ओमपुरी ने कसा तंज, प्रणब को प्रेसीडेंट बनाया ताकि बेटा राहुल बन सके पीएम

बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेताओं मेंं शुमार ओम पुरी ने पीएम नरेंद्र मोदी का जमकर गुणगान करते हुए कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोला है। सोनिया गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा है कि सोनिया गांधी अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाने के बारे में सोच रही हैं। जबकि राहुल प्रधानमंत्री के पद के लायक नहीं हैंं। हम मूर्ख हैं क्या? कांग्रेस में प्रणब मुखर्जी इतने अनुभवी और बड़े नेता हैं। वे इतने वक्त तक कांग्रेस में रहे हैं। आपका बेटा प्रधानमंत्री बन सके, इसलिए आपने उन्हें प्रेसिडेंट बनवा दिया।'
जाने-माने हास्य अभिनेता रज्जाक खान का निधन

जाने-माने हास्य अभिनेता रज्जाक खान का निधन

हेराफेरी, राजा हिंदुस्तानी और बादशाह जैसी फिल्मों में अपने हास्य से लोगों का दिल जीतने वाले वरिष्ठ हास्य अभिनेता रज्जाक खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में उनका निधन हो गया।
बॉलीवुड पर किताब लिखना चाहते हैं नसीरूद्दीन शाह

बॉलीवुड पर किताब लिखना चाहते हैं नसीरूद्दीन शाह

एक कलाकार रचनाशील होता है। हमेशा कुछ नया और हटकर करने की उसमें ललक होती है। ऐसी ही कुछ ख्वाहिश अभिनेता नसीरूद्दीन शाह की भी है। शाह बॉलीवुड पर एक किताब लिखना चाहते हैं। इससे पहले अपनी जिंदगी के शुरुआती 32 सालों का संस्मरण लिख चुके अभिनेता का बॉलीवुड पर एक संपूर्ण पुस्तक लाने का इरादा है।
अभिनेताओं को अन्य विषयों में भी दिलचस्पी लेनी चाहिए: नसीर

अभिनेताओं को अन्य विषयों में भी दिलचस्पी लेनी चाहिए: नसीर

फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का मानना है कि फिल्मों के अलावा रंगमंच में सफल करियर बना चुके कलाकारों के लिए जरूरी है कि वे फिल्मों से परे अन्य विषयों में भी रुचि जगाएं अन्यथा वे जरूरत से अधिक संकुचित विचार वाले बन जाते हैं।
भारत ने पृथ्वी-दो मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया

भारत ने पृथ्वी-दो मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया

भारत ने आज परमाणु क्षमता संपन्न और स्वदेश में विकसित पृथ्वी-दो मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया। मिसाइल का प्रक्षेपण ओडिशा में चांदीपुर परीक्षण रेंज से किया गया और यह सेना के उपयोग के लिहाज से प्रायोगिक परीक्षण था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement