दक्षिण कोरिया ने देश में विकसित 800 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली एक बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल उत्तर कोरिया के किसी भी हिस्से को अपना निशाना बना सकती है।
भारत के अग्रणी लेग स्पिनर अमित मिश्रा का मानना है कि बल्लेबाजों के लिये अनुकूल माने जाने वाले टी20 प्रारूप में सफल होने के लिये स्पिनर का हुनरमंद होना जरूरी है। टी20 को भले ही बल्लेबाजों का खेल माना जाता है लेकिन स्पिनरों ने भी इस प्रारूप में अपना दबदबा बनाया है और मिश्रा का मानना है कि इसके लिये धीमी गति के गेंदबाज के पास विविधता होना जरूरी है।
जाने माने इतिहासकार रामचंद्र गुहा का मानना है कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद नरेंद्र मोदी तीसरे सबसे सफल प्रधानमंत्री बनने के करीब हैं। उन्होंने कहा कि 66 वर्षीय इस नेता का करिश्मा और अपील जाति और भाषा की सीमा के परे है।
भारत ने 300 किलोग्राम के आयुध ले जाने में सक्षम ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का आज सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधिकारियों इस खबर की पुष्टि की है।
भारत ने स्वदेश निर्मित सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का में आज सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल में कम ऊंचाई पर आ रही किसी भी बैलिस्टिक शत्रु मिसाइल को नष्ट करने की क्षमता है।
रवांडा और युगांडा के पांच दिवसीय सफल दौरे को पूरा कर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी आज भारत लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि वहां भारत का स्वागत अद्भुत गर्मजोशी के साथ किया गया। अंसारी 19-21 फरवरी तक रवांडा और 21-23 फरवरी तक युगांडा के दौरे पर थे।
मशहूर वकील और राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी ने अखिलेश यादव को उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद का सबसे बेहतर उम्मीदवार बताते हुए शुक्रवार को भोपाल में दावा किया कि विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर अखिलेश फिर से सरकार बनायेंगे।
भारत द्वारा चेन्नई से करीब 125 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा से एक ही प्रक्षेपास्त्र से रिकॉर्ड 104 उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए 28 घंटे की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अगर भारत एक रॉकेट से 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजने में सफल हो जाता है तो वह इस तरह का इतिहास रचने वाला पहला देश बन जाएगा।