आयुष मंत्रालय ने स्वस्थ बच्चा पैदा करने के लिए महिलाओं को कुछ सुझाव दिए हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार गर्भावस्था में महिलाओं को मांस, सेक्स और बुरी संगत से बचना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद परेश रावल गहरे विवाद में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल रविवार को उन्होंने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि कश्मीर में किसी पत्थरबाज को सेना की जीप पर बांधने की जगह लेखिका अरुंधति राय को उस जीप पर बांधना चाहिए। परेश रावल के इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर जवाब दिया है कि बेहतर होगा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन करवाने वाले को जीप पर बांधा जाए।
योगेंद्र यादव ने कपिल मिश्रा को सलाह दी है कि केजरीवाल पर रोज रोज अपुष्ट आरोप न लगाएं। दिन-रात आरोपों की झड़ी सुनने से आम आदमी पार्टी तो साफ़ नहीं होगी, ईमानदार राजनीति में जनता की जितनी भी आस्था बची है वो जरूर साफ़ हो जाएगी।
रेडियो कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर लोगों को संबोधित किया। आज के कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए इस बार छुट्टियों में कुछ नया करने और समाज में योगदान देने की बात कही।
दिल्ली एमसीडी चुनाव एवं विधान सभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद फिर से पार्टी के भीतर विचार-विमर्श को दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को कुछ सलाह दी हैं।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी राष्ट्रीय टीम के नये टेस्ट कप्तान जो रूट और सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन से रोमांचक खेल दिखाने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिये कहा है ताकि नये खिलाडि़यों को इस खेल की तरफ आकर्षित किया जा सके।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए गोवा से पार्टी के पूर्व विधायक विश्वजीत राणे ने कहा कि उन्हें अब राजनीति छोड़ देनी चाहिए। राणे ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद कह कि दिग्विजय को राजनीति से अब संन्यास ले लेना चाहिए। उन्होंने जिस तरह से अन्य कांग्रेसी नेताओें के साथ बड़ी गलती की है, उसे पार्टी को बहुमत के बावजूद (गोवा में) सरकार नहीं बनने के रूप में भुगतना पड़ा।
रामजस कॉलेज और गुरमेहर कौर विवाद को लेकर उभरे राष्ट्रवाद के बहस पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की किताबें पढ़ने की सलाह दी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव सी के मिश्रा ने आज यहां राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के एक हिस्से के रुप में किशोर वय के लड़कियों एवं लड़कों के लिए ‘साथिया’ रिसोर्स किट एवं ‘ साथिया सलाह ’ मोबाइल ऐप लांच किया।