बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ब्राह्मण विरोधी बताया। उन्होंने कहा इन दोनों ने गुजरात में ब्राह्मणों का कत्लेआम कराया है। भाजपा ने राम मंदिर के नाम पर काफी धन जुटाया है। जिसका वह आगामी चुनाव में भरपूर उपयोग करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के नाम पर भगवान याद आते हैं। घाटमपुर पर सतीशचंद्र मिश्र ब्राम्हण भाईचारा एकता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे।
पड़ोसी देश पाकिस्तान भी इन दिनों अपने स्वतंत्रता दिवस की सत्तरवीं वर्षगांठ के उत्साह में है। वहां यह जश्न हम से एक दिन पहले मनाया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान में शहीदों को याद करते समय भगत सिंह की शान में भी खूब कसीदे पढ़े गए।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेताया है कि अगर जमीन पर कब्जा किया तो विधानसभा चुनाव हार जाएंगे। मुलायम ने छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की जयंती के अवसर पर यह बात कही।
दिल्ली में सत्तारुढ़ आम आदमी पार्टी की सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के बीच एक बार फिर जंग छिड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। दिल्ली के एलजी नजीब जंग को लेकर आप ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया है। आप नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल नजीब जंग पर प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया है।
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अखिलेश के करीबी नेताओं सुनील सिंह साजन और आनंद भदौरिया को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद दद्दन मिश्र ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) की कड़ी आलोचना करते हुए उसकी तुलना आतंकवादी संगठनों से की है।
देश के 13 राज्य गंभीर सूखे के संकट से जूझ रहे हैं। देश में औसतन हर साल 30 हजार हेक्टेयर खेती योग्य भूमि कम हो रही है। पर्यावरणविदों ने सरकार से मांग की है कि सूखे की समस्या के निपटारे के लिए दीर्घाकालीन पहल करने की जरूरत है।
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस की रिश्वतखोरी की संस्कृति रही है और अगस्ता वेस्टलैंड मामले की जांच के बाद कांग्रेस एक बार फिर बोफोर्स कांड की तरह बेनकाब होगी।