Advertisement

Search Result : "सिलसिला"

पेड न्यूज को लेकर बादल को नोटिस

पेड न्यूज को लेकर बादल को नोटिस

पंजाब में राजनीतिक उठापटक चरम पर है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे मतदाताओं को रिझाने का सिलसिला जारी है। जनसभाएं, रैलियां, आरोप-प्रत्यारोप सब चल रहा है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को पेड न्यूज का नोटिस जारी किया गया है।
राजन गए, जाते हुए बोले आरबीआई के ‘ना’ कहने का सिलसिला बरकरार रहे

राजन गए, जाते हुए बोले आरबीआई के ‘ना’ कहने का सिलसिला बरकरार रहे

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन का कार्यकाल समाप्‍त हो गया। अपने अंतिम भाषण में रघुराम राजन ने देश के केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता का संरक्षण करने को कहा है। राजन ने कहा कि सरकार के शीर्ष स्तर को ‘ना’ कहने की रिजर्व बैंक की स्वतंत्रता का संरक्षण होना चाहिए। सरकार के साथ नीतिगत मतभेद पर उनके पूर्ववर्ती डी सुब्बाराव के बयान को याद करते हुए राजन ने कहा, हमें कुछ और आगे बढ़ना होगा, रिजर्व बैंक को केवल मौजूद नहीं रहना होगा बल्कि इसकी ना कहने की क्षमता का संरक्षण किया जाना चाहिए।
दलीप कौर तिवाणा ने लौटाया पद्मश्री, सिलसिला तेज

दलीप कौर तिवाणा ने लौटाया पद्मश्री, सिलसिला तेज

बढ़ती सांप्रदायिकता और अभिव्‍यक्ति की आजादी पर बढ़ते हमलों के खिलाफ साहित्यकारों के सम्मान लौटाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को पंजाबी लेखिका दलीप कौर तिवाणा ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का एेलान किया।
पातर, डबराल व जोशी ने लौटाए पुरस्कार, सिलसिला जारी

पातर, डबराल व जोशी ने लौटाए पुरस्कार, सिलसिला जारी

आजादी पर हमले के विरोध में साहित्यकारों का लगातार साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाना जारी है। यह सिलसिला पंजाब में भी शुरू हो चुका है। गुरुबचन भुल्लर, अजमेर सिंह औलख, आत्मजीत सिंह और कैनेडा में रह रहे वरियाम संधू पहले ही साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने का ऐलान कर चुके हैं।
नेपाल में नया संविधान लागू, हिंसक झड़पों का सिलसिला तेज

नेपाल में नया संविधान लागू, हिंसक झड़पों का सिलसिला तेज

नेपाल में सात वर्षों की सियासी कशमकश के बाद तैयार एेतिहासिक संविधान लागू हो गया है। इसके साथ ही नेपाल एक हिंदू राजशाही से पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र में परिवर्तित हो गया। लेकिन इसका विरोध करते हुए मधेसी समूह कई जगह हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें एक व्‍यक्ति के मारे जाने और दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। स्थिति पर काबू पाने के लिए 14 जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement