Advertisement

Search Result : "सीएए प्रदर्शन"

नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन: ममता को मिला जदयू, सपा, आप, राकांपा का समर्थन

नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन: ममता को मिला जदयू, सपा, आप, राकांपा का समर्थन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए आज नई दिल्ली में नोटबंदी के खिलाफ जनसभा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि देश उनके हाथों में सुरक्षित नहीं है। ममता को नोटबंदी के खिलाफ अपने अबियान में जदयू, सपा, राकांपा और आप जैसी पार्टियों कता भी समर्थन मिला।
अश्विन, कोहली के प्रदर्शन से भारत मजबूत स्थिति में

अश्विन, कोहली के प्रदर्शन से भारत मजबूत स्थिति में

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पांच विकेट के बाद कप्तान विराट कोहली के अर्धशतक से भारत ने अपनी कुल बढ़त को 298 रन तक पहुंचाकर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। पहली पारी में 200 रन की बढ़त हासिल करने के बाद भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट सिर्फ 40 रन पर गंवा दिया थे लेकिन कोहली (नाबाद 56) और अजिंक्य रहाणे (नाबाद 22) ने चौथे विकेट के लिए 58 रन की अटूट साझेदारी करके दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर तीन विकेट पर 98 रन तक पहुंचा दिया। कोहली ने अब तक 70 गेंद का सामना करते हुए छह चौके जड़े हैं। इंग्लैंड की ओर से स्टुअर्ट ब्राड ने छह रन देकर दो जबकि जेम्स एंडरसन ने 16 रन देकर एक विकेट चटकाया।
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को भाजपाइयों ने दौड़ाकर पीटा

केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को भाजपाइयों ने दौड़ाकर पीटा

उत्तर प्रदेश में बदलाव करने के लिए मोर्चे पर निकली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को दौड़ाकर पीटा। मेरठ की रैली में मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह किसी कारणवश नहीं पहुंचे। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। रैली में जमकर लात घूंसे चले।
ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन : समूचे अमेरिका में लाखों लोग सड़कों पर उतरे

ट्रंप के खिलाफ प्रदर्शन : समूचे अमेरिका में लाखों लोग सड़कों पर उतरे

अमेरिका के राष्‍ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के खिलाफ प्रदर्शन के लिए समूचे अमेरिका में लाखों लोग सड़कों पर उतरे और उनके कट्टर एवं नस्लवादी विचारों की आलोचना करते हुए आव्रजन एवं मुस्लिमों पर चुनावी घोषणाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
नजीब के लिए छात्रों शिक्षकों के प्रदर्शन को जेएनयू ने बताया विघ्नकारी राजनीति

नजीब के लिए छात्रों शिक्षकों के प्रदर्शन को जेएनयू ने बताया विघ्नकारी राजनीति

जेएनयू प्रशासन ने छात्रों और शिक्षकों से परिसर में विघ्नकारी राजनीति और प्रदर्शनों को हतोत्साहित करने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि इससे विश्वविद्यालय का सुगमतापूर्वक चलने वाला कामकाज बाधित हो रहा है और प्रदर्शनों के जरिए अतार्किक मांगें उठायी जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश: शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे समाजवादी कुनबे के खेमे

उत्तर प्रदेश: शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में जुटे समाजवादी कुनबे के खेमे

उत्तर प्रदेश के समाजवादी कुनबे में वर्चस्व की जंग चरम पर पहुंचने के बाद अब दोनों धड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुटे हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जहां तीन नवंबर को रथ यात्रा निकालने जा रहे हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखे जा रहे उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव पांच नवंबर को सपा के रजत जयन्ती समारोह को मेगा पोलिटिकल शो बनाने की तैयारियों में पूरा जोर लगा रहे हैं।
भारत की निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ सुधरे प्रदर्शन पर

भारत की निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ सुधरे प्रदर्शन पर

भारतीय टीम पिछले मैच में मिली शिकस्त के बाद कल यहां होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एक दिवसीय मुकाबले में तेजी से सुधार कर पटरी पर आना चाहेगी। दिल्ली में मिली छह रन की हार ने भारत को सोच-विचार के लिये काफी कुछ दिया है क्योंकि इससे इस मुकाबले में दिलचस्पी काफी बढ़ गयी है। भारतीय टीम ने एक तरफा टेस्ट सीरीज जीत दर्ज करने के बाद धर्मशाला में हुए पहले वनडे में भी फतह हासिल की थी। दो मैचों के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं।
कश्मीर मे स्थिति शांतिपूर्ण, आम जिंदगी पकड़ रही है रफ्तार

कश्मीर मे स्थिति शांतिपूर्ण, आम जिंदगी पकड़ रही है रफ्तार

अशांत कश्मीर आज लगातार तीसरे दिन भी कर्फ्यू मुक्त रहा। धीर धीरे घाटी की स्थिति सामान्य हो रही है। सुरक्षा बलों ने शहर और राज्य के अन्य स्थानों में अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन की योजना को नाकाम कर दिया है।
आगे से नहीं लेंगे पाक कलाकारों को, फिल्म को न रोका जाए: करण जौहर

आगे से नहीं लेंगे पाक कलाकारों को, फिल्म को न रोका जाए: करण जौहर

पाकिस्तानी कलाकार की वजह से फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की रिलीज को लेकर विरोध का सामना कर रहे फिल्म निर्देशक करण जौहर ने आज कहा कि वह भविष्य में पाक कलाकारों को नहीं लेंगे और उन्होंने भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि फिल्म के प्रदर्शन में अवरोध नहीं डाला जाए।
कावेरी विवाद: तमिलनाडु में विपक्ष और किसानों का धरना, रेल रोक किया प्रदर्शन

कावेरी विवाद: तमिलनाडु में विपक्ष और किसानों का धरना, रेल रोक किया प्रदर्शन

तमिलनाडु में कावेरी मुद्दे पर किसानों और विपक्षी दलों ने केंद्र से तुरंत कावेरी प्रबंधन बोर्ड (सीएमबी) की स्थापना की मांग करते हुए विभिन्न जगहों पर रेलो को रोक कर धरना और प्रदर्शन किया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement