बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में टाॅपर्स घोटाले के कथित मास्टरमाइंड बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड :बीएसईबी: के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी एवं जदयू की पूर्व विधायक उषा सिन्हा को सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया गया।
बिहार बोर्ड टॉपर घोटाले को लेकर एसआईटी की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी बीच, बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बोर्ड अध्यक्ष से भी एसआईटी की टीम ने पूछताछ की थी।
बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉपर्स विवाद के बाद विज्ञान संकाय के टॉपर सौरभ श्रेष्ठ और राहुल कुमार का परिणाम रद्द कर दिया गया है। बोर्ड ने विष्णुदेव राय कॉलेज की मान्यता भी निलंबित कर दी है। कला संकाय की टॉपर रूबी राय को फिर से टेस्ट देने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया गया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों ने 96.36 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ लड़कों को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया। लड़कों का पास प्रतिशत 96.11 रहा। पूरे देश में परीक्षा में 1,68,541 छात्रों को पूरे 10 ग्रेड प्वायंट (सीजीपीए) प्राप्त हुए हैं जिनमें से 85,316 लड़के और 83,225 लड़कियां हैं।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संपूर्ण देश में नीट की बाध्यता तुरंत प्रभाव से लागू किए जाने से मेडिकल और डेंटल कॉलेज में प्रवेश के इच्छुक छात्रों पर भारी संकट मंडरा रहा था। केंद्र सरकार द्वारा इसे इस वर्ष पूर्णत: लागू न किए जाने का अध्यादेश उन सबके लिए राहत लेकर आया है।
एक बार फिर मेडिकल प्रवेश परीक्षा पर गंभीर विवाद। पहले सुप्रीम कोर्ट का फैसला। फिर केंद्र सरकार द्वारा अध्यादेश का निर्णय। इसके बाद खबर मिली कि 24 जुलाई को पूर्व निर्धारित संयुक्त प्रवेश परीक्षा को टाला जा सकता है। मेडिकल-डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए लाखों बच्चे हर वर्ष परीक्षा देते रहे हैं।
सीबीएसई बोर्ड के 12 वीं के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मार दी है। कुल 83.05 फीसदी छात्र छात्राओं ने परीक्षा पास की है। शनिवार को परिणाम घोषित किए गए। पास होने वालों में 88.58 फीसदी लड़कियां हैं, जबकि 78.85 फीसदी लड़के हैं। दिल्ली की सुकृति गुप्ता ने देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्हें 99.4 फीसदी नंबर मिले हैं।