विजयादशमी से पहले ही भारत में विजय पर्व का उत्साह है। नवरात्रि की शुभकामनाओं से अधिक पाकिस्तान सीमा में आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना के सर्जिकल ऑपरेशन पर बधाइयों का दौर चल रहा है। इसी संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने अपने समर्थकों को अति उत्साह में संयम बरतने की सलाह दी है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी विवाद सुलझाने में मदद करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने परमाणु हथियार संपन्न दोनों पड़ोसी देशों से क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।
सर्जिकल अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाक सीमा से सटे पंजाब के छह जिलों के 1000 गांवों को खाली करा लिया गया है। इन गांवों में करीब 2 लाख लोग रहते हैं। भारतीय सेना ने हालांकि अपना सर्जिकल आपरेशन रोक दिया है लेकिन एहतियातन हाई एलर्ट जारी है। इसी के तहत गांव खाली कराए गए हैं। भारत की सभी सीमाओं पर सारे सुरक्षाबल सतर्क हैं।
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण कैंप अब राजस्थान से लगी पाक सीमा पर शिफ्ट हो रहे हैं। यह गतिविधि पिछले एक माह से चल रही है। खुफिया एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद पश्चिमी सीमा पर तैनात सेना, बीएसएफ और राजस्थान पुलिस इस हरकत पर सावधान हो गई है। प्रदेश के एक आला पुलिस अधिकारी का कहना है कि सीमा पर सैन्य कैम्प शिफ्ट करने के लिए पाकिस्तानी सरकार समाजसेवा का बहाना बनाकर इजाजत दे रही है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए अपने भाषण में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की तारीफ की थी, लेकिन अब यह पाकिस्तान के लिए उल्टा कदम साबित हो सकता है। पाकिस्तान को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश घोषित कराने का प्रस्ताव देने वाले एक अमेरिकी सांसद ने शरीफ के भाषण को इस बात का सबूत बताया है कि पाकिस्तान आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है।
भारतीय सेना ने पाकिस्तान सीमा में बने आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर पहला बड़ा सबक सिखा दिया है। वर्षों से भारत पाक सीमा में प्रशिक्षित आतंकवादियों की घुसपैठ और गतिविधियों का सामना करता रहा है। उड़ी में आतंकियों ने भारतीय सेना के शिविर पर हमला कर 18 सैनिकों को मार दिया। इस घटना के बाद देश भर में गुस्से का माहौल था।
पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के उस दावे को मनगढ़ंत करार दिया है , जिसमें उसने सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए सैन्य अभियान को अंजाम देने का दावा किया था। पाकिस्तान ने कहा कि सीमापार की गोलीबारी को लक्षित हमला करार देकर भारत मीडिया में सनसनी पैदा करने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान की सेना ने एक बयान में कहा, भारत की ओर से कोई लक्षित हमला नहीं हुआ बल्कि भारत ने सीमापार से गोलीबारी शुरू की, जो कि अक्सर होता है।
हरियाणा के झज्जर जिले में एक निजी कॉलेज में दो पक्षों के बीच हुई मामूली झड़प के बाद कश्मीर घाटी के छह छात्रों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया है।
चुनाव आयोग ने राज्य सभा चुनाव में स्याही विवाद के मामले में हरियाणा विधानसभा सचिव को अभ्यारोपित करते हुए तथ्यों को छिपाने और लापरवाही बरतने को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की सिफारिश की।