आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद 11 जून से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर ध्वन को आराम दिया गया है।
हरियाणा के एक गांव में ऊंची जाति के कुछ लोगों द्वारा एक दलित दूल्हे को उसकी बारात में घोड़ा बग्गी पर चढने से रोकने और बाराती समेत पुलिस दल पर पथराव करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है।
बेशक कांग्रेस पांचों राज्यों में सरकार नहीं बना पाई लेकिन वह कमजोर नहीं हुई है और न ही बाहर। उसका वोटबैंक बढ़ा है। पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि हैरानी है कि भारतीय जनता पार्टी किस बात पर घूर रही है। उनका कहना है कि हम इन पांच राज्यों में जनता द्वारा दिए परिणामों को स्वीकार करते हैं और जीतना, न जीतना मायने नहीं रखता है। भाग लेना और परिणाम अहम होते हैं। अमरिंद्र के अनुसार कांग्रेस की ओवरऑल परफॉर्मेंस बुरी नहीं रही। तीन राज्यों में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही जबकि पुडुचेरी में कांग्रेस का द्रमुक के साथ बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
उत्तर प्रदेश का एक 54 वर्षीय किसान शराब कारोबारी विजय माल्या के कारण मुसीबत में फंस गया है। एक स्थानीय बैंक ने शराब कारोबारी माल्या का गारंटर बनने के लिए किसान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में शुक्रवार को ऑटोरिक्शा लेने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने कांगो के 23 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। इस में शामिल लोगों की पहचान का दावा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के खिलाफ सीबीआई ने राज्य में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितता के लिए एक मामला दर्ज किया है। उस समय हुड्डा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकार (हुडा) के अध्यक्ष थे। हुड्डा ने सीबीआई की कार्रवाई को व्यक्तिगत प्रतिशोध बताया।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रेस सलाहकार रह चुके सबसे नजदीकी संजय बारू ने सुझाव दिया कि है कि अगर कांग्रेस को मजबूत करना है तो पार्टी को सोनिया मुक्त करना होगा। साथ ही कभी पार्टी के साथ रहे ममता बनर्जी, शरद पवार, जीके वासन और जगन मोहन रेड्डी को साथ लेकर चलना होगा।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल कांग्रेस में घोर निराशा है। पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं के चेहरे मुरझाए हुए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह खासे झ्ाल्लाए हुए हैं।