फूड प्वॉइजनिंग की शिकायत के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। अस्वस्थ होने के कारण कांग्रेस अध्यक्ष को 7 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दिल्ली एमसीडी चुनाव एवं विधान सभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद फिर से पार्टी के भीतर विचार-विमर्श को दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को कुछ सलाह दी हैं।
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सक्रियता में काफी कमी आ गई थी। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी वे फ्रंट पर नहीं दिखीं। लेकिन अब राष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने में उनकी सक्रियता साफ देखी जा रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज कराकर स्वदेश लौट आई है। उनके साथ पुत्र राहुल गांधी भी थे। सोनिया इलाज कराने के लिए कहां गई थी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि वे इलाज के लिए अमेरिका गई थी।
स्वास्थ्य जांच के सिलसिले में विदेश गयीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार देर रात अपने पुत्र राहुल गांधी के साथ स्वदेश लौट आयीं। दोनों नेता पार्टी से जुड़े तथा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने ऐसे समय राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा में हार के बाद उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाये जा रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार चल रही हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अस्वस्थ मां सोनिया गांधी से मिलने के लिए विदेश गए हैं। सोनिया का अभी इलाज चल रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेकर चंडीगढ़ से लौटने के तुरंत बाद राहुल विदेश चले गए।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस पांच में से दो सीटों पर जीत हासिल कर अपनी प्रतिष्ठा बचाने में थोड़ी सफल रही। हालांकि यहां एक विधान सभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी जीतने में सफल रहा पर वहां दोनों पार्टियों में दोस्ताना संघर्ष था। दो सीटें भाजपा के खाते में गईं।