 
 
                                    बैडमिंटन: साइना बनी खिलाड़ी नंबर वन
										    साइना नेहवाल ने विश्व रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। साइना ने नंबर वन के ताज पर तब कब्जा किया जब उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्पेन की कैरोलिना मारिन यहां इंडिया ओपन सुपर सीरिज सेमीफाइनल में हार गई। आधिकारिक रैंकिंग अगले सप्ताह गुरूवार को जारी होगी लेकिन मारिन की हार से साइना का नंबर एक बनना तय हो गया है।										
                                                                                
                                     
                                                 
  
  
  
  
  
			 
                     
                    