Advertisement

Search Result : "हवाला कांड का आरोपी"

गौहत्‍या के आरोपी भाजपा नेता पर रासुका, पार्टी से निष्कासित

गौहत्‍या के आरोपी भाजपा नेता पर रासुका, पार्टी से निष्कासित

मध्‍य प्रदेश में भाजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के एक नेता पर उनके आपराधिक रिकाॅर्ड को देखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले उन्हें देवास जिला अंतर्गत अपने घर पर गौहत्या के मामले में आरोपी बनाया गया था जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।
दादरी कांड के जिम्मेदार थे भाजपा के तीन लोग: मुलायम

दादरी कांड के जिम्मेदार थे भाजपा के तीन लोग: मुलायम

समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज कहा कि कार्यकर्ताओं के बीच ज्यादा समय बिताने और गलती करने पर सरकार की नकेल कसने के लिए ही वह खुद मुख्यमंत्री नहीं बने। उन्होंने दादरी कांड का जिक्र करते हुए कहा कि घटना में भाजपा से जुड़े तीन लोग शामिल थे और प्रधानमंत्री चाहें तो वह उनका नाम बता सकते हैं।
सोशल मीडियाःपद्म भूषण मिलने पर अनुपम खेर को आड़े हाथों लिया

सोशल मीडियाःपद्म भूषण मिलने पर अनुपम खेर को आड़े हाथों लिया

जैसे ही पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा हुई वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। खासकर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को पद्म भूषण दिए जाने पर सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथों लिया जा रहा है। बीते महीनों में जब दादरी कांड और असहिष्णुता वाले मुद्दे पर अवॉर्ड वापसी अभियान चल रहा था तो अनुपम खेर के नेतृत्व में दिल्ली में इस अभियान के खिलाफ एक मार्च निकाला गया था। खेर ने देश में बढ़ती असहिष्‍णुता के विरोध में अवॉर्ड लौटाए जाने की मुहिम को गलत बताया था। हालांकि आज खेर ने पद्म भूषण के लिए चुने जाने को जिंदगी की सबसे बड़ी खबर बताया।
ट्रेन में छेड़छा़ड़ के आरोपी जदयू विधायक गिरफ्तार, मिली जमानत

ट्रेन में छेड़छा़ड़ के आरोपी जदयू विधायक गिरफ्तार, मिली जमानत

डिब्रुगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में गत रविवार को एक दंपति के साथ कथित दुर्व्यवहार मामले में जदयू के निलंबित विधायक सरफराज आलम को दो अन्य लोगों के साथ आज गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में विधायक सहित अन्य दोनों आरोपियों को सशर्त जमानत मिल गई।
ट्रेन में दंपति से दुर्व्यवहार के आरोपी जदयू विधायक पार्टी से निलंबित

ट्रेन में दंपति से दुर्व्यवहार के आरोपी जदयू विधायक पार्टी से निलंबित

बीते 17 जनवरी को ड‍िब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में एक दंपति से दुर्व्यवहार करने के मामले में आरोपी जदयू विधायक सरफराज आलम को पार्टी से निलंबित कर दिया गया। शनिवार को आलम के निलंबन की पुष्टि करते हुए जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि विधायक का व्यवहार अनुचित था।
भारत-पाक वार्ता को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं कुछ लोग: पाक मंत्री

भारत-पाक वार्ता को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं कुछ लोग: पाक मंत्री

भारत के पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमलों की पृषठभूमि में पाकिस्तान के एक मंत्री ने कहा है कि कुछ तत्व भारत-पाक शांति वार्ता को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। साथ ही मंत्री ने कहा कि इन हरकतों के बावजूद वे लोग अपने नापाक इरादों में कामयाब नहीं होंगे।
दिल्ली पुलिस का कारनामा लिम्का बुक में दर्ज

दिल्ली पुलिस का कारनामा लिम्का बुक में दर्ज

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की। 2015 के नवंबर महीने में भारत के सबसे बड़े लूट कांड को सुलझाने के लिए दिल्ली पुलिस का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज किया गया है।
इंफोसिस परिसर में महिला से बलात्कार, दो गिरफ्तार

इंफोसिस परिसर में महिला से बलात्कार, दो गिरफ्तार

इंफोसिस कंपनी के पुणे परिसर में कार्यरत एक महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि वहीं काम करने वाले दो लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने महिला से बलात्कार के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुड़गांव में छात्रा का अपहरण, कुछ घंटों में रिहा, आरोपी गिरफ्तार

गुड़गांव में छात्रा का अपहरण, कुछ घंटों में रिहा, आरोपी गिरफ्तार

सोमवार की सुबह गुड़गांव के एक कालेज के पास से तीन लोगों ने एक छात्रा का अपहरण कर लिया। लेकिन कुछ ही घंटों में पुलिस ने छात्रा को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करा लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement