जन्माष्टमी के अवसर पर मुंबई एवं आसपास के इलाकों में दही हांडी समारोह के दौरान मानव पिरामिड बनाने के दौरान हुई दुर्घटना में दो ‘गोविंदाओं’ की मौत हो गई जबकि 117 ‘गोविंदा’ घायल हो गए।
सड़क परिवहन एवं हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने सदन को बताया कि उनके मंत्रालय ने देशभर के 1.6 लाख पुलों के सुरक्षा मानदंडों की जांच की है. इस जांच के दौरान 100 पुलों को खतरनाक हालात में पाया है।
हिमाचल प्रदेश में शिमला के बाद चंबा में भी अनाचार की घटना सामने आई है। ताजा मामला चंबा के तीसा में सरकारी स्कूल का है,जहां शिक्षक ने कथित तौर पर छात्रा से रेप किया। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों के हिंसक प्रदर्शन से इलाके का माहौल तनावग्रस्त बना हुआ है।
बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 105 अंक यानी 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 32,415 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 31 अंक यानि 0.3 फीसदी बढ़कर 10,046 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बिहार में सियासी हलचल के बीच नीतीश सरकार के मंत्री पर फतवा जारी हो गया है। मंत्री खुर्शीद अहमद पर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने की वजह से यह फतवा जारी किया गया है।
कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। घायल महिला श्रद्धालु की रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।