पड़ोसी देश पाकिस्तान में रमजान के पाक महीने में एक टीवी चैनल के पत्रकारों के पानी पीने पर उनकी पिटाई कर दी गई। ये वाकया उस दौरान हुआ जब पत्रकारों की टीम एक इवेंट कवर करने के लिए मस्जिद में गई थी, जहां उन पर हमला किया गया।
लंदन के 27 मंजिला ग्रेनफेल टावर में आज सुबह आग लग गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची 40 दमकल गाड़ियां और 200 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं। इस घटना के दौरान ग्रेनफेल टावर अपार्ममेंट में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
लंदन के 27 मंजिला ग्रेनफेल टावर में आज सुबह आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है, हालांकि अभी मरने वालों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। हादसे में घायल 50 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने चीन के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने दस दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘दंगल’ का कुल कलेक्शन देखा जाए तो फिल्म ने लगभग 930 करोड़ के आंकड़े को छू लिया है। बहरहाल, फिल्म की कमाई का सफर अभी जारी है।