उत्तर प्रदेश के करीब 1.5 लाख शिक्षामित्र आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ में डेरा डाले हुई हैं और शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के पद पर समायोजन की मांग पर डटे हुए हैं।
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को अच्छी टीमों के चयन करने का पुरस्कार मिला है। पिछले दो वर्षों में पुरुष टीम ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं महिला टीम ने भी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था।
देश में 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी लागू होने के बाद से लगभग 15 लाख लोगों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी हैं। इसका खुलासा सेन्टर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआइई) के एक सर्वे में किया गया है।
'आवारा भीड़ के खतरे' नामक शीर्षक के अपने निबंध में हिन्दी साहित्य जगत के मूर्धन्य निबंधकार हरिशंकर परसाई जी लिखते हैं, "दिशाहीन, बेकार, हताश, नकार वादी और विध्वंस वादी युवकों की यह भीड़ खतरनाक होती। इसका उपयोग खतरनाक विचारधारा वाले व्यक्ति या समूह कर सकते हैं। इसी भीड़ का उपयोग नेपोलियन, हिटलर और मुसोलिनी जैसे लोगों ने किया था।"
मॉब लिचिंग के खिलाफ देशभर में बुधवार को प्रदर्शन हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार, सहित फिल्मी जगत के लोगों ने अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों का पुरजोर विरोध किया। साथ ही मॉब लिचिंग के खिलाफ कानून बनाने की मांग रखी।