किसानों से जुड़ी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में किसान संगठन लामबंद होने लगे हैं।
आम आदमी पार्टी से निकाले जा चुके नेता प्रशांत भूषण ने अरविंद केजरीवाल पर जम कर बरसते हुए उन्हें बेशर्म और कपटी कहा। दरअसल, इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने योगेन्द्र यादव के साथ इस मानवाधिकार कार्यकर्ता वकील के पार्टी में लौटने की स्थिति में खुशी होने की बात कही थी।
आम आदमी पार्टी अब दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में भी पांव पसार रही है। महाराष्ट्र में युवा पीढ़ी तक पहुंच बनाने की कोशिश में एक माह के अंदर अपनी छात्र एवं युवा शाखा का विस्तार करेगी। पार्टी के एक नेता ने आज यहां बताया कि आप की राज्य शाखा ने छात्र राजनीति में पकड़ बनाने के उद्देश्य से कल अपनी छात्र एवं युवा शाखा छात्रा युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) और ग्रेजुएट्स फोरम की शुरूआत करने का ऐलान किया।
आप के कोंडली से विधायक मनोज कुमार को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मनोज कुमार पर उनके पूर्व साझेदार ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
फर्जी डिग्री रखने के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली सरकार में मंत्री रहे जितेंद्र तोमर की लॉ की डिग्री असली निकली। जांच में पता चला कि तोमर ने 1998-99 में बिहार के एक कॉलेज से लॉ की परीक्षा पास की थी।
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जितेंद्र तोमर पर फर्जी डिग्री लेने का विवाद अभी थमा भी नहीं है कि एक अन्य आप विधायक सुरिंदर सिंह पर भी फर्जी डिग्री लेने का आरोप तूल पकड़ रहा है। वह दिल्ली कैंट से विधायक हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार सुरिंदर सिंह पर भी फर्जी डिग्री लेने का आरोप गर्माता जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के विधायकों के ग्रह नक्षत्र लगता है ठीक नहीं चल रहे हैं। पहले जितेंद्र सिंह तोमर फर्जीवाड़े में पकड़े गए। इसके बाद एक अन्य विधायक पूर्व कमांडो सुरिंदर सिंह पर फर्जी डिग्री का आरोप लग रहा है और अब पार्टी के चर्चित और विवादों में रहने वाले नेता सोमनाथ भारती आरोपों के घेरे में हैं।