![चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने की हिलेरी की तारीफ, बताया मजबूत और बुद्धिमान](https://outlookhindi-assets.s3.ap-south-1.amazonaws.com/public/uploads/article/gallery/f06560609da64ea05ef101768c8a8113.jpg)
चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने की हिलेरी की तारीफ, बताया मजबूत और बुद्धिमान
अमेरिकी चुनाव की कड़वाहट को भुलाते हुए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की तारीफ करते हुए उन्हें बेहद मजबूत एवं बुद्धिमान महिला बताया है। ट्रंप ने हाल ही में चौंकाने वाले चुनाव परिणाम में हिलेरी को हराया था।