प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बौद्ध धर्म के अनुयायियों के सबसे बड़े उत्सव अंतरराष्ट्रीय बैसाख दिवस समारोह में दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ करने की कोशिश की। पीएम मोदी ने कोलंबो-वाराणसी के बीच एयर इंडिया की सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की। पीएम मोदी ने कहा कि अगस्त से यह सेवा शुरू हो जाएगी।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक :कैग: ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रंपति और प्रधानमंत्री की विशेष उड़ानों के लिए करोड़ों रुपये का बकाया नहीं वसूलने के लिए राष्ट्रीडय विमानन कंपनी एयर इंडिया की खिंचाई की है।
उस्मानाबाद से शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ एक बार फिर मुश्किलों में फंसते दिख रहे हैं। दरअसल एयर इंडिया के एक कर्मचारी की पिटाई करने के मामले में विमानन कंपनी एयर इंडिया ने दिल्ली पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है।
एअर इंडिया की फ्लाइट में देरी करवाने पर अब यात्री को 15 लाख तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। एयर इंडिया के कर्मचारियों से झगड़ा करना या फिर किसी खास सीट को पाने के लिए बवाल करना उपद्रवी यात्रियों को महंगा पड़ सकता है। इस बारे में एअर इंडिया ने प्रस्ताव तैयार कर लिय़ा है और इसे लागू करने के बारे में कानूनी सलाह ली जा रही है।
चार अग्रणी निजी उड़ान कंपनियों वाले भारतीय एयरलाइन संघ (एफआईए) ने शिवसेना सांसद रविन्द्र गायकवाड पर लगा उड़ान प्रतिबंध शनिवार को हटा लिया। इससे पहले एयर इंडिया ने गायकवाड पर से उड़ान प्रतिबंध हटा लिया था।
एयर इंडिया ने शुक्रवार को शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ पर लगा यात्रा प्रतिबंध हटा लिया गया है। गायकवाड़ ने गुरुवार को संसद में घटना को लेकर खेद व्यक्त किया था, साथ ही नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू को पत्र लिखकर भी खेद जताया था। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गायकवाड़ पर लगा बैन हटाने के लिए एयर इंडिया को पत्र लिखा। तब जाकर एयर इंडिया ने गायकवाड़ की हवाई यात्रा पर लगा प्रतिबंध हटाने का फैसला किया है।
पाकिस्तान ने बुधवार को लगातार तीसरे दिन भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और गोलीबारी की। पाक ने पिछले दो दिनों में ये चौथी बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों और रहवासी इलाकों पर स्वचलित हथियारों से गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
विश्व धरोहर और दुनिया में मोहब्बत की बेमिसाल धरोहर माना जाने वाला ताजमहल यमुना नदी में गंदगी और कीड़ों के प्रकोप से बदरंग होता जा रहा है। समय समय पर मड पैक और विभिन्न तत्वों का घोल चढ़ाकर इसके संरक्षण के प्रयास किये जाते है लेकिन कीड़ों के प्रकोप की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की पहल अभी तक नहीं देखी गई है।