तुर्की के इस्तांबुल शहर में एक ऐतिहासिक केंद्र के निकट आज पुलिस के वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में सात अधिकारियों और चार नागरिकों की मौत हो गई।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी पर सीधे तौर पर हमला बोला है। उन्हाेंने कहा कि राज्य में एक नहीं बल्कि छह मुख्यमंत्री हैं लेकिन इसके बावजूद यहां प्रशासन पूरी तरह ठप्प है। हालांकि उन्होंने इस दौरान किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका साफ इशारा सीएम अखिलेश और उनके पिता मुलायम सिंह यादव और चाचाओं की तरफ था। अमित शाह ने मथुरा के जवाहर बाग में अतिक्रणकारियों को हटाने के दौरान हुई हिंसा के लिए राज्य की सत्ताधारी समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया।
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में हुए हिंसक बवाल के मुख्य सूत्रधार रामवृक्ष यादव की मौत हो गई है। जवाहरबाग में पुलिस और अतिक्रमणकारियों के बीच हुए खूनी तांडव के बाद रामवृक्ष यादव के लापता होने की खबर थी। शनिवार देर शाम अधिकारियों ने यादव के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।
मथुरा हिंसा मेंं मारे गए पुलिस अधिकारियो के परिवार से मिलने का समय न तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास है और न ही स्थानीय सांसद हेमामालिनी के पास। अखिलेश सूबे में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं तो हेमा मालिनी अपनी पिक्चर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यहां तक कि उन्होंने ट्विटर पर भी घटना को लेकर कोई संवेदना व्यक्त नहीं की है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी अपने संसदीय क्षेत्र में हिंसा की खबर जानने के बाद हिंसा में मारे गए पुलिस अधिकारियों के लिए संवेदना भी प्रकट की तथा अपनी शूटिंग की फोटो को भी ट्विटर से डिलीट कर दिया। हिंसा होने के बाद भी उनको इसकी जानकारी नहीं थी। वह अपने पिक्चर के प्रमोशन और शूटिंग में व्यस्त थीं। उन्हें शुक्रवार दोपहर को हिंसा का पता चला और इसके बाद दोपहर को ही उन्होंने कई ट्वीट किए और लिखा कि उन्हें अभी-अभी मथुरा में हुई हिंसा के बारे में पता चला।
बांग्लादेश में सत्ताधारी दल द्वारा विपक्ष और अन्य विरोधी समूहों के खिलाफ एक और कार्रवाई में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को हिंसा के दो और मामलों में आरोपी बनाया गया है। जिया की कानूनी मुश्किलें बढ़ाने वाले इन आरोपों में उन्हें हिंसा को उकसाने की जिम्मेदार बताया गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के आगामी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों और विरोधी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह झड़प एक रैली स्थल के बाहर हुई जहां दंगा रोधी उपकरणों से लैस पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प के बाद सांप्रदायिक तनाव की खबर है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से ही सासंद हैं।
राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के प्रबल दावेदार डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी पर एक शीर्ष डेमोक्रेटिक सीनेटर ने जोरदार हमला बोला है। सीनेटर हैरी रीड ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति पद के भावी रिपब्लिकन उम्मीदवार उस पार्टी के स्वाभाविक प्रतिफल हैं, जो अप्रवासी विरोधी, महिला विरोधी और कामकाजी लोगों के खिलाफ है।
भारत, नेपाल और कई अन्य दक्षिण एशियाई देशों ने कल यहां होने वाली एसएआईईवीएसी की चौथी मंत्री स्तरीय बैठक से पहले बच्चों के खिलाफ हिंसा समाप्त करने के लिए रणनीति बनाने और प्राथमिकताओं को पहचानने पर चर्चा की।